Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में नशे का नेटवर्क: दुबई में बैठे आकाओं का जाल, कोड वर्ड और कटे-फटे नोटों का खेल
    राज्य

    दिल्ली में नशे का नेटवर्क: दुबई में बैठे आकाओं का जाल, कोड वर्ड और कटे-फटे नोटों का खेल

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में नशे का नेटवर्क: दुबई में बैठे आकाओं का जाल, कोड वर्ड और कटे-फटे नोटों का खेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिलवालों की दिल्ली अब नशे के कारोबारियों का अड्डा बनती जा रही है. नशे की बड़ी-बड़ी खेप यहां बड़ी ही आसानी से पहुंचती हैं और यहीं से देश के अन्य राज्यों में सप्लाई हो रही हैं. ऐसे में लग रहा है कि नशे के कारोबारी दिल्ली को ड्रग्स का हब बनाना चाहते हैं. बीते 10 दिनों में दिल्ली में सात हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है. ड्रग्स तस्करी गैंग के मास्टरमाइंड से लेकर गैंग के सदस्यों तक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में इन्होंने जो खुलासे किए हैं, वो और भी चौंकाने वाले हैं. 2 अक्टूबर को दिल्ली के महिपालपुर में क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम में छापेमारी की थी. गोदाम से 562 किलो कोकीन और 40 किलो थाईलैंड का मेरवाना ड्रग्स पकड़ा था. इंटरनेशनल मार्केट में कोकीन की कीमत 5000 करोड़ रुपए थी. वहीं थाईलैंड के मेरवाना ड्रग्स की कीमत 600 करोड रुपए थी. 10 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच ने एक और जगह छापेमारी कर 200 किलो कोकीन बरामद की. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत दो हजार करोड़ रुपए थी. इस तरह 10 दिनों में 7600 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की गई.

    तुषार गोयल का महिपालपुर गोदाम में छिपाना
    दिल्ली पुलिस ने बताया कि ड्रग्स की डिलीवरी करने के लिए ये लोग कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे. पुरानी फिल्मों की तरह आधे फटे नोट और उनके नंबर से कंसाइनमेंट की डिलीवरी होती थी. 560 किलो और 200 किलो कोकीन का कंसाइनमेंट विदेश से दो बार में दिल्ली पहुंचा था. ड्रग्स कार्टेल के मेंबर कंसाइनमेंट आने पर एक्टिव हो जाते थे. कार्टेल के हर सदस्य का काम और हिस्सा विदेश में बैठा आका वीरेंद्र बसोया तय करता था. यहां आने पर कोकीन को दोबारा पैक किया जाता था. ड्रग्स कार्टेल के लोग आपस में बात करने के लिए ‘Threema’ ऐप का इस्तेमाल करते थे. खास बात ये है कि ड्रग्स कार्टेल के ज्यादातर सदस्य आपस में एक-दूसरे से अनजान थे. कोई एक-दूसरे को नहीं जानता था. गिरफ्तार तुषार गोयल ने दो बार में दिल्ली-NCR से डिलीवरी ली थी और जान-बूझकर अपने महिपालपुर के गोदाम पर कोकीन को छिपाई थी. बता दें कि दुबई में मौजूद भारतीय नागरिक वीरेंद्र बसोया का नाम इंटरनेशनल सिंडिकेट के मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है. वीरेंद्र बसोया भारत में ड्रग्स मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है. हालांकि जमानत मिलने के बाद वह दुबई शिफ्ट हो गया और इंटरनेशनल ड्रग्स कार्टेल का बड़ा माफिया बन गया.

    गैंग का आका का दोस्त था मास्टरमाइंड तुषार गोयल
    5 हजार करोड़ के ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल और वीरेंद्र बसोया पुराने दोस्त हैं. वीरेंद्र बसोया ने ही तुषार को ड्रग्स नेक्सस में अपने साथ जोड़ा था. वीरेंद्र बोसाय के इस काम में यूके में रहने वाले भारतीय मूल के दो लोग शामिल थे. इनके नाम जितेंद्र गिल उर्फ जस्सी और सविंदर सिंह है. विदेश में बैठकर बसोया तुषार, जितेंद्र और सविंदर के जरिए ये ड्रग सिंडिकेट दिल्ली में चला रहा था.

    तीन हजार करोड़ की ड्रग डील
    वीरेंद्र बसोया ने कोकीन की खेप की डिलीवरी के बदले तीन करोड़ हर एक कंसाइनमेंट पर तुषार गोयल को देने की डील की थी. दुबई से वीरेंद्र बसोया ने इस सिंडिकेट से जुड़े यूके में मौजूद जितेंद्र गिल उर्फ जस्सी और सविंदर सिंह को भारत जाने को कहा था. सूत्रों के मुताबिक, तकरीबन 25 दिनों तक सविंदर सिंह दिल्ली में तीन अलग-अलग लोकेशन पर रहा और जब महिपालपुर में रेड हुई तो वह उस समय वहां पर नहीं था, जबकि उसका साथी जितेंद्र गिल उर्फ जस्सी, तुषार गोयल और दो अन्य लोग गिरफ्तार हो गए.

    रमेश नगर में कोकीन को ठिकाने लगाने की कोशिश
    सविंदर सिंह का काम 10 अक्टूबर को रमेश नगर में जब्त की गई 2000 करोड़ की कोकीन को ठिकाने लगाना था, लेकिन जैसे ही उसे तुषार गोयल और जितेंद्र गिल के पकड़े जाने की भनक लगी, वह लंदन के लिए निकल गया. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दिल्ली में ड्रग्स कारोबार का मास्टरमाइंड तुषार गोयल, हिमांशु, भरत जैन और औरेंगजेब है. इनके अलावा यूके में रहने वाले भारतीय मूल के जितेंद्र गिल उर्फ जस्सी व दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.