Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»907 किलो ड्रग्स केस: पांच दिन से फरार आरोपी ने थाने के सामने खुद को मारी गोली
    मध्यप्रदेश

    907 किलो ड्रग्स केस: पांच दिन से फरार आरोपी ने थाने के सामने खुद को मारी गोली

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    907 किलो ड्रग्स केस: पांच दिन से फरार आरोपी ने थाने के सामने खुद को मारी गोली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल में पकड़ाई गई 907 किलो ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी के सहयोगी ने मंदसौर में थाने के बाहर अपने पैर में गोली मार ली। गौरतलब है कि गुजरात एटीएस ने पांच दिन पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 907 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी।

    इस मामले में हरीश आंजना नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। हरीश ने पुलिस को बताया था कि उसके इस काम में की मदद प्रेमसुख पाटीदार नाम का शख्स उसकी मदद करता था। प्रेमसुख मंदसौर के हथुनिया का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन हरीश की गिरफ्तारी वाले दिन से ही वह गायब था।

    थाने के सामने मारी खुद को गोली

    शुक्रवार को वह मंदसौर के अफजलपुर थाने में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा, लेकिन इससे पहले थाने के सामने उसने खुद को गोली मार रखी थी। पुलिस के मुताबिक उसने पूछताछ से बचने के लिए खुद को घायल किया है। फिलहाल, पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके उपचार के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

    इससे पहले, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात एटीएस की कार्रवाई में भोपाल में पिछले दिनों एमडी ड्रग्स बनाने का कारखाना पकड़ा गया था। कारखाने से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और अन्य सामग्री भी जब्त की गई थी।

    तीन आरोपी गिरफ्तार

    मामले में एनसीबी ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में नासिक का सान्याल बाने, भोपाल का अमित चतुर्वेदी और मंदसौर का हरीश आंजना शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कारखाने में एमडी ड्रग्स बनाने के लिए आरोपियों ने पार्ट्स खरीदकर मशीन को 'असेंबल' कराया था।

    उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि किसी की नजर में न आएं। ये मशीनें आमतौर रासायनिक उर्वरक बनाने के काम आती हैं, लेकिन आरोपी इससे ड्रग्स बनाकर सप्लाई कर रहे थे। मंदसौर के शोएब लाला और हरीश आंजना ने मशीन लाने में पूंजी लगाई थी। जांच एजेंसियों का अनुमान है कि मशीनरी में 40 से 50 लाख रुपये लगे होंगे।

    कच्चा माल खरीदने का था लाइसेंस

    एमडी ड्रग बनाने में लगने वाले केमिकल और कच्चा माल खरीदने के लिए अमित चतुर्वेदी के पास पहले से लाइसेंस था, इसलिए उसे आसानी से सामग्री मिल जाती थी। यह जानकारी एनसीबी के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आई है। आरोपियों ने उर्वरक बनाने वाली फैक्ट्री को इसलिए किराए पर लिया था, जिससे लोगों का शक न हो।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    तीजा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    September 14, 2026

    सेवा के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में तय की रणनीति….

    September 14, 2026

    सेवा के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में तय की रणनीति….

    September 14, 2026

    तीजा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    September 14, 2026

    हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं….

    September 14, 2026

    हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं….

    September 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तीजा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    September 14, 2026

    सेवा के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में तय की रणनीति….

    September 14, 2026

    तीजा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    September 14, 2026

    सेवा के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में तय की रणनीति….

    September 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.