Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»कोई ठोस बातचीत नहीं हुई; भारत ने कनाडा के दावों को खारिज कर दिया, और रिश्तों में तनाव जारी है…
    विदेश

    कोई ठोस बातचीत नहीं हुई; भारत ने कनाडा के दावों को खारिज कर दिया, और रिश्तों में तनाव जारी है…

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोई ठोस बातचीत नहीं हुई; भारत ने कनाडा के दावों को खारिज कर दिया, और रिश्तों में तनाव जारी है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खी का सिलसिला जारी है।

    आसियान शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच सिर्फ औपचारिक बातचीत ही हुई।

    वहीं इस मुलाकात को कनाडा ने इस अहम करार दिया, जिसे भारत ने सिरे खारिज कर दिया है।

    सरकार के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो के बीच सिर्फ औपचारिक अभिवादन हुआ था और कोई ठोस बातचीत नहीं हुई।

    कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि कनाडा की जमीन पर चल रही इन गतिविधियों को रोका जाएगा।

    अब तक कनाडा सरकार द्वारा इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि ये गतिविधियां भारत के खिलाफ हिंसा, अतिवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दे रही हैं।

    भारत ने कनाडा को बढ़ते अतिवादी तत्वों और संगठित अपराध, नशीली दवाओं के व्यापार और मानव तस्करी के बढ़ते गठजोड़ पर चेतावनी देते हुए कहा कि यह स्थिति खुद कनाडा के लिए भी चिंता का विषय होनी चाहिए।

    कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो ने इस मुलाकात को एक संक्षिप्त बातचीत बताया। लाओस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रूडो ने कहा, “मैंने इस बात पर जोर दिया कि कुछ ऐसे काम हैं जो हमें करने की जरूरत है।”

    ट्रूडो ने विएंतियान में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने जो कुछ बातचीत की उसमें विस्तार से नहीं जाना चाहता, लेकिन मैंने कहा कि कनाडा के लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन को बरकरार रखना किसी भी कनाडाई सरकार की मूलभूत जिम्मेदारी है और मैं इसी बात पर अपना ध्यान केंद्रित रखूंगा।”

    उल्लेखनीय है कि बातचीत उस घटना के लगभग एक साल बाद हुई है जब ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया था कि वह कनाडा में शरण लेने वाले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल है।

    भारत ने इन आरोपों को बार-बार बेतुका बताते हुए खारिज किया है और कहा है कि कनाडा के साथ संबंध तभी सुधर सकते हैं, जब कनाडाई सरकार ठोस और विश्वसनीय कदम उठाएगी और उन लोगों पर कार्रवाई करेगी जो भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

    बता दें सितंबर 2023 में जस्टिन ट्रूडो द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के हाथ होने का आरोप लगाने के बाद भारत-कनाडा के रिश्ते अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

    The post कोई ठोस बातचीत नहीं हुई; भारत ने कनाडा के दावों को खारिज कर दिया, और रिश्तों में तनाव जारी है… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.