Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है…
    विदेश

    पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है…

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शान मसूद की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के हाथों मुल्तान टेस्ट में पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

    इस हार के साथ पाकिस्तान के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हुए, मगर इनमें से एक रिकॉर्ड ऐसा है जो शर्मसार कर देने वाला है।

    पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बनी है जो एक पारी में साढ़े 500 से अधिक रन बनाकर मैच पारी के अंतर से हारी है।

    जी हां, आज तक कोई टीम टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बाद कभी नहीं हारी है।

    टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाकर पारी से हारने वाली टीमों की लिस्ट पर नजर डालें तो, पाकिस्तान से पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था जब 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टीम एक पारी में 492 रन बनाकर इनिंग के अंतर से हारा था। इस लिस्ट में भारत का नाम भी दर्ज है।

    2010 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 459 रन बनाने के बावजूद पारी के अंतर से हारा था।

    टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाकर इनिंग के अंतर से मैच हारने वाली टीम

    556 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024 (इन और 47 रन)*

    492 – आयरलैंड बनाम श्रीलंका, गॉल, 2023 (इन और 10 रन)

    477 – इंग्लैंड बनाम भारत, चेन्नई, 2016 (इन और 75 रन)

    463 – वेस्टइंडीज बनाम भारत, कोलकाता, 2011 (इन और 15 रन)

    459 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2010 (इन और 25 रन)

    पाकिस्तान के नाम इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं, आईए एक नजर इन सभी रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-

    पहले बल्लेबाजी करते हुए हार में सबसे बड़ा स्कोर

    595/8d – BAN बनाम NZ, वेलिंगटन, 2017

    586 – AUS बनाम ENG, सिडनी, 1894

    556 – AUS बनाम IND, एडिलेड, 2003

    556 – PAK बनाम ENG, मुल्तान, 2024*

    553 – NZ बनाम ENG, नॉटिंघम, 2022

    हारने वाली टीम की एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा शतक

    पाकिस्तान के लिए मुल्तान टेस्ट में अब्दुल्ला शफीक, कप्तान शान मसूद और आगा सलमान ने शतक जड़ा था। इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह ऐसा तीसरा मौका है जब एक पारी में तीन बल्लेबाज द्वारा शतक लगाए जाने के बाद टीम हारी हो।

    वहीं पाकिस्तान के लिए यह दूसरी घटना है क्योंकि 2022 में भी इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में उनके तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा था, मगर उस दौरान भी उन्हें हार मिली थी।

    3 – श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, 1992

    3 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी, 2022

    3 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024*

    पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें-

    पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का यह 5वां मौका है जब टीम पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाकर मैच हारी है। वह इस लिस्ट के टॉप पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के साथ यह घटना 3 बार तो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ 2-2 बार घटी है।

    5 – पाकिस्तान*

    3 – ऑस्ट्रेलिया

    2 – इंग्लैंड

    2 – न्यूजीलैंड

    2 – बांग्लादेश

    घर पर पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार

    156 रन और पारी से बनाम वेस्टइंडीज, लाहौर, 1959

    131 रन और पारी से बनाम भारत, रावलपिंडी, 2004

    1998 में 99 रन और पारी से बनाम ऑस्ट्रेलिया, रावलपिंडी, 1998

    120 रन और पारी से बनाम भारत, मुल्तान, 2004

    17 रन और पारी से बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024*

    एशिया में इंग्लैंड की टेस्ट जीत

    1976 के बाद इंग्लैंड की यह एशिया में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। 48 साल पहले इंग्लिश टीम ने भारत को दिल्ली टेस्ट में पारी और 25 रनों से हराया था।

    भारत के खिलाफ, पारी और 25 रन से जीत, दिल्ली, 1976

    पाकिस्तान के खिलाफ, पारी और 47 रन से जीत, मुल्तान, 2024*

    The post पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.