Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»चीफ की मौत के बावजूद हिजबुल्लाह में मजबूती बनी हुई है, और इजरायल पर पलटवार की तैयारी शुरू हो चुकी है, उनकी ताकत कितनी है?…
    विदेश

    चीफ की मौत के बावजूद हिजबुल्लाह में मजबूती बनी हुई है, और इजरायल पर पलटवार की तैयारी शुरू हो चुकी है, उनकी ताकत कितनी है?…

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीफ की मौत के बावजूद हिजबुल्लाह में मजबूती बनी हुई है, और इजरायल पर पलटवार की तैयारी शुरू हो चुकी है, उनकी ताकत कितनी है?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सैयद हसन नसरल्लाह की हत्या कर हिजबुल्लाह की कमर तोड़ चुके इजरायल के हौसले इन दिनों काफी बुलंद हैं।

    इजरायल यदि ऐसा सोच रहा है कि उनसे हिजबुल्लाह के लीडर को खत्म कर हिजबुल्लाह के खिलाफ अपनी जंग जीत ली है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

    ऐसा बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह इजरायल के खिलाफ एक लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा है।

    हिजबुल्लाह के लड़ाके इस वक्त अपने लीडर की मौत के बाद बदले की आग में जल रहे हैं, ऐसे में वह आने वाले दिनों में इजरायल पर हमले तेज कर सकते हैं।

    नसरल्लाह की हत्या से टूटा नहीं है हिजब्बुलाह

    नसरल्लाह की 27 सितंबर को हत्या के बाद हिजबुल्लाह की कमान कुछ समय के लिए अव्यवस्थित हो गई थी, लेकिन 72 घंटों के भीतर संगठन ने एक नए ऑपरेशन्स रूम की स्थापना की, जो अब रॉकेट फायर और जमीनी संघर्ष को कमांड दे रहा है।

    हालांकि, हिजबुल्लाह के कई वरिष्ठ नेताओं की मृत्यु हो चुकी है बावजूद इसके संगठन की नई सैन्य कमान ने गोपनीय रूप से काम करते हुए इजरायली सेना का सामना किया है।

    संगठन का दावा है कि उनके लड़ाके इजरायली सैनिकों पर नजर रख रहे हैं और उन्हें गुप्त ठिकानों से टारगेट कर रहे हैं।

    लंबी लड़ाई के लिए तैयार हो रहा हिजबुल्लाह

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह के पास अभी भी शक्तिशाली मिसाइलों का बड़ा भंडार है, जिन्हें उसने अब तक इस्तेमाल नहीं किया है।

    संगठन ने अपनी सटीक मार्गदर्शन वाली मिसाइलों को भविष्य की लड़ाइयों के लिए सुरक्षित रखा है ताकि इजरायल को लेबनान के बुनियादी ढांचे जैसे हवाईअड्डे और सड़कों पर हमला करने का मौका न मिले।

    इजरायल ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह के हथियार भंडार का एक बड़ा हिस्सा नष्ट कर दिया है, लेकिन हिजबुल्लाह के पास अभी भी सैकड़ों किलोमीटर लंबी सुरंगों का जाल है जिनका इस्तेमाल वह अपने लड़ाकों को छिपाने और हमले करने के लिए कर रहा है।

    गुरिल्ला युद्ध की तैयार की प्लानिंग

    दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह ने सुरंगों का एक विस्तृत नेटवर्क तैयार किया हुआ है जो 2006 के इजरायल-लेबनान युद्ध के बाद से और मजबूत हुआ है। यह सुरंगें हिजबुल्लाह के विशेष बल ‘रदवान यूनिट’ के लिए तैयार की गई हैं, ताकि वे एक दिन उत्तरी इजरायल के गलील क्षेत्र में प्रवेश कर सकें। सुरंगों के माध्यम से गुरिल्ला युद्ध हिजबुल्लाह की प्रमुख रणनीतियों में से एक है और यह इजरायली सैनिकों के खिलाफ निकट युद्ध में मददगार साबित हो रही हैं।

    इजरायल ने क्या की प्लानिंग

    इजरायल ने 1 अक्टूबर से दक्षिणी लेबनान में अपनी जमीनी सेना भेज दी है, जिसमें कमांडो, बख्तरबंद यूनिट्स और पैदल सेना शामिल हैं। इजरायल का दावा है कि उसकी सेना हिजबुल्लाह की सुरंगों और ठिकानों को तबाह कर रही है।

    इसके साथ ही इजरायली सेना ने सैकड़ों हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराने का भी दावा किया है। हालांकि, हिजबुल्लाह अब भी इजरायली ठिकानों पर भारी संख्या में रॉकेट और मिसाइल दाग रहा है और इजरायल के सैनिकों के लिए यह युद्ध बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है

    The post चीफ की मौत के बावजूद हिजबुल्लाह में मजबूती बनी हुई है, और इजरायल पर पलटवार की तैयारी शुरू हो चुकी है, उनकी ताकत कितनी है?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.