Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नेहरू स्टेडियम नहीं बन सका स्पोटर्स काम्प्लेक्स, बिल्डिंग भी हो गई खतरनाक
    मध्यप्रदेश

    नेहरू स्टेडियम नहीं बन सका स्पोटर्स काम्प्लेक्स, बिल्डिंग भी हो गई खतरनाक

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेहरू स्टेडियम नहीं बन सका स्पोटर्स काम्प्लेक्स, बिल्डिंग भी हो गई खतरनाक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर ।   इंदौर की खेल गतिविधियों के नेहरू स्टेडियम को तोड़कर पांच सौ करोड़ की लागत से नया स्पोटर्स काम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार हो गई, लेकिन उस पर काम नहीं हो सका। अब न तो नया स्टेडियम बन पा रहा है और न ही पुराने स्टेडियम का रखरखाव करने में नगर निगम रूचि ले रहा है।61 साल पुराने स्टेडियम के कई हिस्से खतरनाक हो चुके है और अभी भी कई कक्षों में खेल गतिविधियां संचालित हो रही है। इंदौर खेल गतिविधियों का बड़ा केंद्र बन रहा है, लेकिन यहां खिलाडि़यों के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं है।

    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा ठंडे बस्ते में

    इंदौर के गौरव दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू स्टेडियम को तोड़कर नया स्टेडियम बनाने की घोषणा की। नगर निगम ने पीपीपी मॉडल पर इसे बनाने की योजना तैयार की। जिसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये तक आ  रही थी। नए स्पोटर्स काम्प्लेक्स के एक हिस्से का कर्मशियल उपयोग करने की प्लानिंग थी, ताकि प्रोजेक्ट की लागत निकल सके।

    इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 50 से ज्यादा दुकानें, फूड कोर्ट रखने की योजना स्मार्ट सिटी कंपनी ने बनाई थी लेकिन दो साल बाद भी इस योजना पर काम नहीं हो पाया। खेल गतिविधियों से जुड़े  एमपीसी के पदाधिकारी राजू चौहान कहते है कि नेहरू स्टेडियम की लोकेशन काफी अच्छी है। यहां नया स्टेडियम बनना चाहिए। इससे इंदौर के आसपास की खेल प्रतिभाएं भी लाभान्वित होगी।

    15 खेल संगठनों के कार्यालय है स्टेडियम में

    इंदौर में वर्ष 1963 में नेहरू स्टेडियम बनकर तैयार हुआ था। 61 साल पुराने इस स्टेडियम में 15 से ज्यादा खेल संगठनों के कार्यालय है। खेल संगठनों की नाराजगी नगर निगम की बेरुखी को लेकर है,क्योकि किराया लेने के बावजूद बिल्डिंग का रखरखाव नहीं होता है।

     चुनाव के समय प्रशासन इस स्टेडियम का अधिगृहण कर लेता है। तब तक माह तक खेल गतिविधियां प्रभावित रहती है। बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को भी स्टेडियम के कक्षों में ठहराया जाता है। खेल गतिविधियों के अलावा दूसरे कामों में भी इसका उपयोग होता है। पहले यहां इंटरनेशनल मैच भी होते थे,लेकिन पिच खराब होने के कारण एक मैच रद्द हो गया था। इसके बाद एमपीसीए ने खुद का स्टेडियम बनाया। अब अंतरार्राष्ट्रीय मुकाबले वहां खेले जाते है। नेहरू स्टेडियम शहर की विरासत है। स्टेडियम में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के कई मैच हुए। इस स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर के 10 हजार रन इस स्टेडियम में पूरे हुए थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Dehradun: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान, पदयात्रा निकाली, सीएम धामी भी हुए शामिल

    April 24, 2026

    Badrinath Temple: जेठ और बहु की लोक परंपरा का धाम में होता है निर्वहन, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

    April 24, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    Uttarakhand Weather: यमुना घाटी में मूसलाधार बारिश शुरू, नौ जिलों में बदलेगा मौसम, अंधड़ की चेतावनी

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Dehradun: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान, पदयात्रा निकाली, सीएम धामी भी हुए शामिल

    April 24, 2026

    Badrinath Temple: जेठ और बहु की लोक परंपरा का धाम में होता है निर्वहन, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

    April 24, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    Uttarakhand Weather: यमुना घाटी में मूसलाधार बारिश शुरू, नौ जिलों में बदलेगा मौसम, अंधड़ की चेतावनी

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.