Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»कांग्रेस से खत्म नहीं हो रही आप की नाराजगी
    राज्य

    कांग्रेस से खत्म नहीं हो रही आप की नाराजगी

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस से खत्म नहीं हो रही आप की नाराजगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । हरियाणा विधानसभा के नतीजों के बाद कांग्रेस को अपने सहयोगियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर आम आदमी पार्टी से। आप ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा चुनाव में आप के लिए प्रचार नहीं किया, जिससे गठबंधन की संभावनाएं कमजोर हुईं और पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। हरियाणा विधानसभा के नतीजों के बाद कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। राज्य में हार के बाद अब उसे अपने सहयोगियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें आम आदमी पार्टी सबसे अधिक मुखर है। हरियाणा के चुनाव में आप चाहती थी कि राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन हो लेकिन कांग्रेस ने मना कर दिया, जिसके कारण आप राज्य में अपना खाता नहीं खोल सकी। इसको लेकर पार्टी नाराज दिख रही है और उसके नेताओं के बयान लगातार आ रहे हैं। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने कहा था कि दिल्ली में विधानसभा के चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होगा। आज दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने लोकसभा में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। हमारे शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी किया लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने हमारे उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं किया जिसके कारण हम एक भी सीट नहीं जीत पाए भारद्वाज ने कहा कि हमने कई बार उनसे अपील की कि वे चुनाव प्रचार करें, लेकिन उनके नेताओं का कहना था कि अजय माकन कहेंगे तो प्रचार करेंगे लेकिन अंतिम तक माकन ने प्रचार के लिए नहीं कहा जिसका नतीजा सब के सामने है। हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस की हार पर आप मंत्री ने कहा कि अगर चुनाव गठबंधन में लड़ा गया होता तो नतीजे कुछ और होते। लेकिन कांग्रेस ने अपनी जिद के चलते गठबंधन नहीं किया। हरियाणा में गठबंधन न होने पर कहा कि हम वहां मात्र कुछ सीट मांग रहे थे और समाजवादी पार्टी तो केवल एक सीट मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस इसके लिए भी राजी नहीं हुई। अहीरवाल क्षेत्र में बीजेपी की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने यहां एक सीट अखिलेश यादव को दे दी होती तो वहां यादव समाज में एक अच्छा संदेश जाता, जिससे इंडिया गठबंधन को फायदा होता।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026

    किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….

    April 21, 2026

    Uttarakhand News: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले भव्य तैयारी, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर; 22 अप्रैल सुबह 8 बजे खुलेंगे द्वार…

    April 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.