Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»डीमैट खाते के नियमों में देरी का असर, इक्विटी म्यूचुअल फंड में 10% की कमी
    व्यापार

    डीमैट खाते के नियमों में देरी का असर, इक्विटी म्यूचुअल फंड में 10% की कमी

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डीमैट खाते के नियमों में देरी का असर, इक्विटी म्यूचुअल फंड में 10% की कमी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों के डीमैट खातों में प्रतिभूतियों के सीधे भुगतान को जरूरी बनाने से जुड़े दिशानिर्देशों को लागू करने की समयसीमा 11 नवंबर तक बढ़ा दी। यह नियम मूल रूप से 14 अक्तूबर से प्रभावी होना था।

    इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 10% घटा

    इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में सितंबर में 34,419 करोड़ रुपये निवेश आया, जो अगस्त की तुलना में 10 फीसदी कम है। एम्फी मुताबिक, सितंबर में इक्विटी कोषों में शुद्ध प्रवाह का लगातार 43वां महीना रहा है।

    त्योहारों से पहले केंद्र ने राज्यों को दिए 1,78,173 करोड़ रुपये, यूपी को सबसे अधिक

    केंद्र सरकार ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें अक्तूबर 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा एक अग्रिम किस्त भी शामिल है। इससे राज्यों के पूंजीगत व्यय में तेजी आएगी और उनके विकास,कल्याण संबंधी खर्च में मदद होगी। केंद्र की ओर से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये दिये गए। इसके बाद बिहार को 17,921 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 13,987 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 13,404 करोड़ रुपये जारी किये गए। यह हस्तांतरण राज्यों को वित्तीय संसाधनों का निरंतर प्रवाह बनाए रखने पर केंद्र सरकार के फोकस को दर्शाता है। मंत्रालय का यह निर्णय वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में मेघालय को 1,367 करोड़ रुपये, त्रिपुरा को 1,261 करोड़ रुपये और मणिपुर को 1,276 करोड़ रुपये मिले। चूंकि भारत वैश्विक आर्थिक गतिशीलता की जटिलताओं से जूझ रहा है, इसलिए राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर केंद्र सरकार का ध्यान महत्वपूर्ण है।

    टाटा समूह के शेयरों में 10 फीसदी तक तेजी, केमिकल्स में सर्वाधिक

    टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में बृहस्पतिवार को दिन के कारोबार में 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की। हालांकि, बाद में बढ़त कम हो गई। बीएसई पर टाटा इन्वेस्टमेंट्स का शेयर 5.71 फीसदी चढ़कर 6,924.40 पर बंद हुआ। टाटा केमिकल्स 4.07 फीसदी, टाटा टेक्नोलॉजीज 1.49 फीसदी और टाटा स्टील 0.41 फीसदी बढ़त में बंद हुए। टीसीएस 0.56 फीसदी गिरकर 4,228.4 पर बंद हुआ। 

    यूपीआई का बाजार में दबदबा, पहली छमाही में लेनदेन की संख्या 52 फीसदी बढ़कर 78.9 अरब

    देश में यूपीआई के जरिये होने वाले लेनदेन की संख्या इस साल के पहले छह महीनों (जनवरी-जून) में सालाना आधार पर 52 फीसदी बढ़कर 78.97 अरब पहुंच गई है। 2023 की समान छमाही में यह आंकड़ा 51.9 अरब डॉलर था। वर्ल्डलाइन की  ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-जून, 2024 के दौरान देश में यूपीआई के जरिये कुल 116.63 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में किए गए 83.16 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन से 40 फीसदी ज्यादा है।

    टिकट साइज में 8% गिरावट

    इस साल की पहली छमाही में यूपीआई लेनदेन के औसत टिकट आकार (प्रति लेनदेन मूल्य) में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई। औसत टिकट आकार पिछले साल की पहली छमाही में 1,603 रुपये था, जबकि जनवरी-जून, 2024 में घटकर 1,478 रुपये रह गया। फोनपे अग्रणी मंच, गूगलपे दूसरे स्थान पर ः यूपीआई लेनदेन की संख्या और मूल्य दोनों के लिहाज से फोनपे अग्रणी यूपीआई मंच के तौर पर सामने आया है। गूगलपे दूसरे और पेटीएम तीसरे स्थान पर रहा।

    ये हैं शीर्ष-5 लाभार्थी बैंक

    रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई लेनदेन के जरिये जिन पांच बैंकों में सर्वाधिक पैसा आया, उनमें यस बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक व आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.