Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Hardik Pandya Birthday: T20 वर्ल्ड कप के हीरो हार्दिक पंड्या 31 साल के हुए
    खेल

    Hardik Pandya Birthday: T20 वर्ल्ड कप के हीरो हार्दिक पंड्या 31 साल के हुए

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Hardik Pandya Birthday: T20 वर्ल्ड कप के हीरो हार्दिक पंड्या 31 साल के हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 31 साल के पंड्या आज भारतीय टीम के पेस अटैक का अहम हिस्सा हैं. वह बीच में साझेदारी तोड़ने के साथ डेथ ओवर्स में भी गेंदबाजी करते हैं. T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में तो उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर हारी हुई बाजी को पलट दी थी. पहले उन्होंने खतरनाक दिख रहे हेनरिक क्लासेन को आउट कर साझेदारी तोड़ी और फिर अंतिम ओवर में 16 रन बचाकर 17 साल बाद भारत को T20 वर्ल्ड कप का विजेता बनाया. पंड्या ने 3 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 अहम विकेट झटके थे. लेकिन क्या आपको इस तरह की करिश्माई गेंदबाजी करने वाले पंड्या कभी लेग स्पिनर हुआ करते थे. फिर एक वाकये से उनका करियर पूरी तरह बदल गया.

    पंड्या परिवार का क्रिकेट सफर
    हार्दिक पंड्या सूरत के रहने वाले हैं लेकिन क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए उनके पिता हिमांशु पंड्या बड़ौदा शिफ्ट हो गए. क्योंकि बड़ौदा में क्रिकेट खेलने की सुविधाएं अच्छी थी. इसके बाद उन्होंने हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल का एडमिशन भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे की एकेडमी में करा दिया. उनके बचपन पर्सनल कोच जितेंद्र कुमार की माने तो 7 साल के हार्दिक शुरू से काफी मेहनती थे. वह एकेडमी सबसे पहले पहुंच जाया करते थे. हार्दिक के पिता ने बताया कि वह पहले सिर्फ बल्लेबाजी किया करते थे. उन्होंने बहुत देर से गेंदबाजी करनी शुरू की और पहले लेग स्पिन में हाथ आजमाया.

    हार्दिक बने लेग स्पिनर से तेज गेंदबाज
    हार्दिक की तेज गेंदबाज की क्षमता को बचपन के कोच सनथ कुमार ने पहचाना. एक वाकये ने उन्हें लेग स्पिनर से तेज गेंदबाज बना दिया. दरअसल, एक बार नेट सेशन चल रही थी और निचले क्रम के बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करना था. इसके लिए कुछ तेज गेंदबाजों की जरूरत थी लेकिन सभी तेज गेंदबाज थके हुए थे. तभी कोच सनथ कुमार ने नेट में उनसे गेंदबाजी करने को कहा. हार्दिक इस दौरान करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंक रहे थे. उनकी पेस और कंट्रोल देखकर सभी हैरान रह गए. इसके बाद सनथ कुमार ने उन्हें इसकी ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी और आज नतीजा सबके सामने है.

    विजय हजार ट्रॉफी में पंड्या का ऐतिहासिक प्रदर्शन
    हार्दिक पंड्या के पर्सनल कोच ने बताया कि वह शुरू से ही टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे और कभी भी बड़ी हिट लगाने से नहीं घबराते थे. उनके अंदर घंटों तक बैटिंग करने की क्षमता थी. कई बार वह लंबी सेशन की बैटिंग के बावजूद अपने कोच से और बैटिंग की गुजारिश करते थे. 2009 में विजय हजार ट्रॉफी की अंडर-16 टूर्नामेंट हार्दिक ने 8 घंटे तक बैटिंग की थी और 391 गेंद में 228 रन ठोक डाले थे. इस दौरान उन्होंने 29 चौके और 1 छक्का लगाया था. इस पारी की वजह से उनका सेलेक्शन कूच बेहार ट्रॉफी की अंडर-19 टीम में हो गया था.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र…..

    August 28, 2026

    ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि…..

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.