Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»खैनी के लिए हुआ विवाद, युवक की पिटाई के बाद मौत से मचा हड़कंप
    राज्य

    खैनी के लिए हुआ विवाद, युवक की पिटाई के बाद मौत से मचा हड़कंप

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खैनी के लिए हुआ विवाद, युवक की पिटाई के बाद मौत से मचा हड़कंप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंदरगंज गांव के पचबिगहवा टोला में बुधवार की देर रात एक युवक की पिटाई से मौत हो गई है। मृतक विकास कुमार 18 वर्ष विजय चौहान के पुत्र थे। घटना का कारण खैनी को लेकर उपजा विवाद बताया जाता है। जिसमें मृतक के भाई और उसे पिटाई करने वाले तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई है।

    जानें क्यों हुआ विवाद?

    एसडीपीओ ने बताया कि विकास गांव के ही जितेंद्र चौहान के पास खैनी मांगने गया था। इसी पर दोनों के बीच तू तू मैं मैं हुई। जिसे लेकर जितेंद्र चौहान, सिकंदर चौहान, इंदल कुमार ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद विकास के बड़े भाई फुलेंद्र चौहान को बुलाया गया। फुलेन्द्र ने भी उसे डांट डपट कर थप्पड़ से पिटाई करते हुए उसे घर लाया।

    जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसे लेकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहतास ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फुलेंद्र के साथ जितेंद्र चौहान, इंदल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं मृतक विकास के बड़े भाई फुलेंद्र को हिरासत में लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने डेहरी रोहतास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 को एक घंटे से जाम कर दिया।

    हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही

    एसडीपीओ ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगो से घटना के बारे में पूछताछ की गई है। सड़क जाम स्थल पर एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी बबलू कुमार,सीओ सुशी कुमारी,थानाध्यक्ष निकुज भूषण,समाजसेवी रवि पासवान समेत पुलिस बल पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया गया।

    ग्रामीण मृतक के भाई को पुलिस हिरासत से मुक्त करने की मांग पर अड़े हुए थे। विजयादशमी पर्व होने के कारण जाम स्थल के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। सड़क जाम लगभग डेढ़ घंटे तक रहा। एसडीपीओ ने कहा कि अंत्यपरीक्षण कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। हिरासत में लिए गए मृतक के भाई समेत तीनों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर से वर्चुअली जुड़ेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल हिंसा पीड़ित दिव्यांगों से करेंगे संवाद….

    October 14, 2026

    Uttarakhand News: किसानों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, फसल नुकसान पर मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक मदद; बिजली बिल भुगतान में भी 3 महीने की राहत…..

    October 14, 2026

    Uttarakhand News: सिर्फ निर्देश नहीं, अब जमीन पर दिखेगा विकास! धामी ने अफसरों को चेताया, काम में लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट…..

    October 14, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….

    October 14, 2026

    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..

    October 14, 2026

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर से वर्चुअली जुड़ेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल हिंसा पीड़ित दिव्यांगों से करेंगे संवाद….

    October 14, 2026

    Uttarakhand News: किसानों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, फसल नुकसान पर मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक मदद; बिजली बिल भुगतान में भी 3 महीने की राहत…..

    October 14, 2026

    Uttarakhand News: सिर्फ निर्देश नहीं, अब जमीन पर दिखेगा विकास! धामी ने अफसरों को चेताया, काम में लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट…..

    October 14, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….

    October 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.