Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली की कॉलोनी पर सरकारी कार्रवाई, घरों पर चलेगा बुलडोजर
    राज्य

    दिल्ली की कॉलोनी पर सरकारी कार्रवाई, घरों पर चलेगा बुलडोजर

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली की कॉलोनी पर सरकारी कार्रवाई, घरों पर चलेगा बुलडोजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली की अनधिकृत श्रम विहार कॉलोनी पर बुलडोजर कार्रवाई के आदेश पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया. अदालत ने इसे अतिक्रमण मानते हुए यमुना नदी को प्रदूषित करने का यह एक बड़ा कारण माना है. मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा है कि यमुना लगातर प्रदूषित होती जा रही है, कोई नहीं चाहता नदी साफ सुथरी रहे. पीठ ने कहा कि यमुना को प्रदूषित करने वाले अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाने के याचिकाकर्ता हकदार नहीं हैं.

    श्रम विहार कॉलोनी को अवैध माना गया
    याचिकाकर्ताओं ने 27 सितंबर तक जगह खाली करने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी. 11 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने इस अवैध कॉलोनी को हटाने के निर्देश डीडीए के उपाध्यक्ष को दिए थे. यमुना किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से समन्वय करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था.

    प्रदूषण से प्रभावित नदी की स्थिति
    दिल्ली हाई कोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली स्थित श्रम विहार कॉलोनी को अवैध माना गया है. दिल्ली हाई कोर्ट की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि बीते सोमवार को एक रिपोर्ट में देखा था कि बीते कुछ महीनों से यमुना में बहुत ज्यादा बदबू बढ़ गई है. प्रदूषण के कारण नदी में बनने वाले झाग के गुजरने पर एक मील की दूरी से बदबू आने लगती है. यमुना किनारे अतिक्रमण से यह और प्रदूषित हो रही है. कोर्ट ने कहा कि जिस कॉलोनी को हटाने का आदेश दिया गया है वह दिल्ली मास्टर प्लान 2021 के तहत ओ जोन में आती है.

    कोर्ट ने याचिकाकर्ता के नोटिस पर विचार से किया इनकार
    दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि दिल्ली मास्टर प्लान के ओ जोन में आने वाली जमीन पर निर्माण कार्य नहीं बल्कि बागवानी की जाती है. DDA ने जवाब हलफनामा दाखिल कर इस मामले में तर्क दिया कि श्रम विहार कॉलोनी दिल्ली सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 1731 अनधिकृत कॉलोनियों की सूची में शामिल नहीं है. वहीं कोर्ट ने याचिकाकर्ता के नोटिस पर विचार करने से ही इनकार कर दिया और कॉलोनी को हटाने के आदेश को बरकरार रखा.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर से वर्चुअली जुड़ेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल हिंसा पीड़ित दिव्यांगों से करेंगे संवाद….

    October 14, 2026

    Uttarakhand News: किसानों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, फसल नुकसान पर मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक मदद; बिजली बिल भुगतान में भी 3 महीने की राहत…..

    October 14, 2026

    Uttarakhand News: सिर्फ निर्देश नहीं, अब जमीन पर दिखेगा विकास! धामी ने अफसरों को चेताया, काम में लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट…..

    October 14, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….

    October 14, 2026

    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..

    October 14, 2026

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दंतेवाड़ा में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर से वर्चुअली जुड़ेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल हिंसा पीड़ित दिव्यांगों से करेंगे संवाद….

    October 14, 2026

    Uttarakhand News: किसानों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, फसल नुकसान पर मिलेगी अतिरिक्त आर्थिक मदद; बिजली बिल भुगतान में भी 3 महीने की राहत…..

    October 14, 2026

    Uttarakhand News: सिर्फ निर्देश नहीं, अब जमीन पर दिखेगा विकास! धामी ने अफसरों को चेताया, काम में लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट…..

    October 14, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….

    October 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.