Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का आईपीओ, भारत में बेसब्री से इंतज़ार
    व्यापार

    हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का आईपीओ, भारत में बेसब्री से इंतज़ार

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का आईपीओ, भारत में बेसब्री से इंतज़ार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनिया की बड़ी ऑटो मेकर कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के IPO ​का इंतजार भारत में बेसब्री हो रहा है. इस IPO को कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है. एक तो ये है कि मारुति सुसुकी के बाद पहली ऐसी कंपनी है जिसका IPO शेयर बाजार में आ रहा है. दूसरा इस IPO देश का सबसे बड़ा IPO भी कहा जा रहा है. तीसरी बात ये है कि हुंडई अपने देश के अलावा पहली बार किसी दूसरे देश में अपना IPO लेकर आ रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस IPO लेकर किस तरह​ की अपडेट सामने आई है.

    हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ
    हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का इश्यू साइज 27,870 करोड़ रुपए (लगभग 3.3 अरब डॉलर) का है. ये IPO आम लोगों के लिए 15 अक्टूबर को खुलेगा. IPO के लिए प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट एचएमआईएल ने बुधवार को अपने प्रस्तावित IPO की रूपरेखा पेश की. यह IPO 17 अक्टूबर को बंद होगा जबकि एंकर यानी प्रमुख निवेशक 14 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे. कंपनी ने कहा कि प्रस्तावित IPO पूरी तरह प्रवर्तक कंपनी हुंदै मोटर की तरफ से 14,21,94,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है.

    भारतीय बाजार का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की ओर
    यह भारतीय बाजार का सबसे बड़ा IPO होगा. इससे पहले पब्लिक सेक्टर की इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के IPO का आकार 21,000 करोड़ रुपए था. इनके अलावा, भारत में पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस नवंबर, 2021 में 18,300 करोड़ रुपये का IPO लेकर आई थी. इसके अलावा कोल इंडिया लिमिटेड ने अक्टूबर, 2010 में 15,199 करोड़ रुपये का IPO पेश किया था. रिलायंस पावर ने जनवरी, 2008 में 11,563 करोड़ रुपये का IPO पेश किया और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अक्टूबर, 2017 में 11,176 करोड़ रुपये का IPO लेकर आई थी.

    त्योहारी सत्र में कारों की मांग में वृद्धि की उम्मीद
    हुंदै मोटर इंडिया ने अपने IPO के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक रोडशो कार्यक्रम भी आयोजित किया. इस दौरान एचएमआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी को चालू त्योहारी सत्र में कारों की मांग में बहुत अच्छी वृद्धि की उम्मीद है और वह वाहन उद्योग के समक्ष वैश्विक चुनौतियों को लेकर चिंतित नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत वृद्धि के लिए एक बहुत मजबूत बाजार है, जो लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि किसी तरह की नरमी और उतार-चढ़ाव हमेशा होता रहेगा. वैसे भी, हमने हमेशा जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर के महीनों को गर्मी और अन्य कारणों से देखा है. लेकिन अब हम त्यौहारों के मौसम में प्रवेश कर चुके हैं.

    1996 से भारत में परिचालन कर रही कंपनी का महत्वपूर्ण कदम
    एचएमआईएल ने 1996 में भारत में परिचालन शुरू किया था और यह विभिन्न खंडों में 13 मॉडल बेच रही है. यह IPO भारतीय उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दो दशक के बाद कोई वाहन विनिर्माता कंपनी अपना IPO ला रही है. इससे पहले जापान की ऑटो मेकर कंपनी मारुति सुजुकी 2003 में IPO लाई थी. मूल कंपनी हुंदै ओएफएस रूट के जरिये अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रही है. चूंकि यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित है, लिहाजा इस IPO से एचएमआईएल को कोई राशि नहीं मिलेगी. ऊपरी मूल्य दायरे पर IPO का आकार 27,870 करोड़ रुपए और कंपनी का बाजार मूल्यांकन इश्यू के बाद लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये (लगभग 19 अरब डॉलर) रहने का अनुमान जताया गया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.