Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»रकुल प्रीत सिंह को जैकी ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा….
    मनोरंजन

    रकुल प्रीत सिंह को जैकी ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा….

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रकुल प्रीत सिंह को जैकी ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रकुल प्रीत सिंह आज यानी 10 अक्टूबर 2024 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। रकुल 2024 फरवरी में जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। रकुल के जन्मदिन को उनके पति जैकी ने और भी खास बनाया। अपनी पत्नी के खास दिन पर जैकी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें 'बीवी नंबर 1' कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ अपना जीवन बिताने से वह 'सबसे खुश इंसान' बन गए हैं।

    आज रकुल के जन्मदिन के अवसर पर जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर कुछ यादगार पलों वाली एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें रकुल और जैकी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके फोटोशूट, इवेंट, वेकेशन, शादी समारोह और शादी के बाद के समय की शानदार और खूबसीरत यादें हैं।

    जैकी का रकुल के लिए खास नोट

    जैकी ने रकुल के साथ अपने अब तक के सफर को याद करते हुए कहा, "जैसा कि मैं अपने विचारों को लिखता हूं, मैं उन सभी अनमोल पलों को फिर से जीता रहता हूं, जो हमने सालों से साझा किए हैं, उस पल से जब हम मिले थे उस पल तक जब हमने शादी की थी, यह जानकर कि मुझे हर दिन आपके साथ जीवन बिताने को मिलता है, मुझे जीवित सबसे खुश आदमी बनाता है।"

    जैकी ने रकुल को बताया बीवी नंबर 1

    जैकी ने आगे लिखा, "आप एक बेहतरीन इंसान हैं और आप मुझे हमेशा गर्व महसूस करवाती हैं और मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। आप ही हैं जिनसे मैं अपने विचार, अपना जीवन, अपना प्यार, अच्छा-बुरा सब कुछ साझा करना चाहता हूं। मेरी बीवी नंबर 1 को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने हमारे जीवन को इतना खूबसूरत बना दिया है, मैं आपका बहुत आभारी हूं, यह साल आपके लिए बेहतरीन रहे, मेरे प्यार।"

    प्रशंसकों ने बरसाया प्यार

    जैकी की पोस्ट पर रकुल ने कमेंट सेक्शन में उन पर प्यार बरसाया। उन्होंने लिखा, "लव यू बेबी माई लाइफ।" जैकी और रकुल के प्रशंसक लगातार रकुल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे मिसेज भगनानी" एक और प्रशंसक ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल लेडी।" काम की बात करें तो रकुल फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रकुल के साथ अजय देवगन और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 13, 2026

    Uttarakhand News: गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर CM धामी का फोकस, नवनिर्वाचित सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया पारदर्शिता और जनहित का मंत्र…..

    September 12, 2026

    Uttarakhand News: गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर CM धामी का फोकस, नवनिर्वाचित सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया पारदर्शिता और जनहित का मंत्र…..

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.