Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
    खेल

    जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो रूट का पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जो रूट इन दिनों अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं. उन्होंने पिछले 3 सालों से रनों और शतकों के साथ रिकॉर्ड्स के अंबार लगा दिए हैं. हर सीरीज में वह कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने 72 रन बनाकर एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. इसके अलावा रूट ने 35वें टेस्ट शतक से ब्रायन लारा, सुनील गावस्कर, माहेला जयवर्धने और यूनिस खान के 34 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा था. अब उन्होंने मुल्तान टेस्ट में करियर का छठा दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही उन्होंन सचिन की भी बराबरी कर ली है. सचिन ने भी अपने टेस्ट करियर में 6 डबल सेंचुरी लगाई थी.

    मुल्तान टेस्ट में शानदार पारी का प्रदर्शन
    जो रूट मुल्तान टेस्ट के तीसरे दिन 176 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. आज चौथे दिन के पहले सेशन में उन्होंने 24 रन जोड़ते ही दोहरा शतक जमा दिया. इसके लिए उन्होंने कुल 305 गेंदों का सामना किया. हालांकि, रूट जब 186 के स्कोर पर थे, तब पाकिस्तान के पास उन्हें आउट करने का मौका था. लेकिन बाबर आजम ने नसीम शाह की गेंद पर एक आसान कैच टपका दिया. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी टीम को कोई मौके नहीं दिए और अपनी डबल सेंचुरी पूरी की.

    मैनचेस्टर में 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ रूट की 254 रन की पारी
    बता दें पाकिस्तान के खिलाफ ये उनकी दूसरी डबल सेंचुरी है. पाकिस्तान दूसरी टीम है, जिसके खिलाफ रूट ने 2 दोहरे शतक जड़े हैं. रूट इसके पहले 5 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं. रूट के बल्ले से पहली डबल सेंचुरी साल 2014 में लॉर्ड्स के मैदान पर आई थी. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे. इसके बाद 2016 में उन्होंने मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा और 254 रन की पारी खेली.

    3 बार डबल सेंचुरी का कारनामा
    रूट को अगली डेबल सेंचुरी के लिए उन्हें 3 साल का इंतजार करना पड़ा. 2019 में उन्होंने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथी बार ये कारनामा किया. लेकिन पिछले 3 साल में वह 3 बार यह काम कर चुके हैं. 2021 में उन्होंने श्रीलंका और भारत के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था. 3 साल बाद फिर उन्होंने ये काम किया है.

    टेस्ट क्रिकेट में 6 डबल सेंचुरी का मुकाम
    जो रूट ने टेस्ट करियर के छठे दोहरे शतक के साथ सचिन तेंदुलकर समेत 7 दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की बराबरी की. सबसे पहला नाम तो उनके प्रतिद्वंदी खिलाड़ी केन विलियमसन का है. विलियमसन भी अभी तक 6 दोहरा शतक जड़ चुके हैं. उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, रिकी पॉन्टिंग, यूनिस खान, जावेद मियांदाद, वीरेंद्र सहवाग और मार्वन अटापट्टू ने अपने टेस्ट करियर में 6 डबुल सेंचुरी लगाई थी. हालांकि, रूट अभी भी विराट कोहली से 1 कदम दूर हैं. कोहली ने टेस्ट करियर 7 दोहरे शतक जड़े हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.