Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 39 साल का महारिकॉर्ड टूटा
    खेल

    इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 39 साल का महारिकॉर्ड टूटा

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बनाया नया रिकॉर्ड, 39 साल का महारिकॉर्ड टूटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट और हैरी ब्रूक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचा दिया. मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक और जो रूट का भयंकर तूफान देखने को मिला है. इन दोनों ही बल्लेबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने-अपने दोहरे शतक पूरे किए. इसी के साथ ही जो रूट और हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है.

    हैरी ब्रूक और जो रूट ने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
    हैरी ब्रूक और जो रूट ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में 39 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. 1985 के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट पारी के दौरान अपने-अपने दोहरे शतक पूरे किए हैं. लंच ब्रेक तक जो रूट ने 368 गेंदों में 259 रन बना लिए हैं. वहीं, हैरी ब्रूक 257 गेंदों में 218 रन बनाकर नाबाद हैं. हैरी ब्रूक और जो रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 409 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है. लंच ब्रेक तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 130 ओवर में 3 विकेट पर 658 रन बना लिए थे.

    जो रूट 368 गेंदों में 259 रन, ब्रूक 257 गेंदों में 218 रन
    जो रूट और हैरी ब्रूक ने एक ही टेस्ट पारी के दौरान अपने-अपने दोहरे शतक पूरे कर इतिहास रच दिया है. इससे पहले यह कमाल 39 साल पहले 1985 में हुआ था. जनवरी 1985 में भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गैटिंग और ग्रीम फाउलर ने एक ही टेस्ट पारी के दौरान अपने-अपने दोहरे शतक पूरे किए थे. माइक गैटिंग ने 207 रन बनाए थे. वहीं, ग्रीम फाउलर ने 201 रनों की पारी खेली थी. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया था.

    हैरी ब्रूक और जो रूट की 409 रनों की पार्टनरशिप
    पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में हैरी ब्रूक और जो रूट मिलकर चौथे विकेट के लिए 409 रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं. इस दौरान इन दोनों ही बल्लेबाजों ने विदेश में खेले गए टेस्ट मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है. हैरी ब्रूक और जो रूट ने जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की 399 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो इन दोनों बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2016 में खेले गए टेस्ट मैच में बनाई थी.
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.