Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»नेतन्याहू तुम कम*** हो, इजरायली पीएम पर क्यों भड़क गए जो बाइडेन; जमकर हुई गाली-गलौज…
    विदेश

    नेतन्याहू तुम कम*** हो, इजरायली पीएम पर क्यों भड़क गए जो बाइडेन; जमकर हुई गाली-गलौज…

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेतन्याहू तुम कम*** हो, इजरायली पीएम पर क्यों भड़क गए जो बाइडेन; जमकर हुई गाली-गलौज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच गाजा में चल रहे भीषण युद्ध को एक साल पूरा हो चुका है।

    इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर सेना न सिर्फ हमास, ईरान और हिजबुल्लाह पर जमकर कहर बरपा रही है। इसमें इजरायल को सीधे तौर पर अमेरिका की मदद है।

    नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की दोस्ती को पूरी दुनिया देख रही है और मान भी रही है, लेकिन कुछ महीने पहले ऐसा भी मौका आया जब बाइडेन नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़क गए।

    अमेरिकी पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने अपनी पुस्तक में ऐसा दावा किया है कि जब इजरायली सेना ने राफा पर चढ़ाई शुरू की तो बाइडेन का पारा चढ़ गया।

    बाइडेन ने फोन पर नेतन्याहू को जमकर खरी-खोटी सुनाई। गाली-गलौज भी की। बाइडेन ने नेतन्याहू के लिए झूठा, दुष्ट और कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

    सीएनएन के अनुसार , 2024 के मध्य में अमेरिका और इजरायल के दोनों शीर्ष नेताओं के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।

    घटना तब की है जब गाजा को श्मशान बनाने के बाद इजरायली सेना ने राफा में कूच किया।

    अमेरिकी पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने अपनी पुस्तक “वॉर” में इसका उल्लेख किया है।

    किताब के कुछ अंशों के अनुसार, अप्रैल में एक फोन कॉल के दौरान, बाइडेन ने नेतन्याहू से पूछा- “अब हमास के खिलाफ आपकी रणनीति क्या है?” नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को गाजा-मिस्र सीमावर्ती शहर राफा में जाना होगा, जिसके बारे में पहले आईडीएफ ने कहा था कि गाजा ही हमास का अंतिम गढ़ है और उसका ऑपरेशन इससे आगे नहीं बढ़ेगा।

    बाइडेन और नेतन्याहू में गाली-गलौज

    वुडवर्ड ने अपनी किताब में दावा किया है कि बाइडेन ने कहा- “बीबी (बेंजामिन नेतन्याहू) आपके पास कोई रणनीति नहीं है”।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि नेतन्याहू को हमास की “कोई परवाह नहीं है” और “उन्हें केवल अपनी ही परवाह है।” मई में इजरायली सेना ने एक सीमित अभियान के तहत राफा में एंट्री ली थी।

    इजरायल की इस रणनीति और कदम से अमेरिका काफी नाराज हुआ था। इजरायल के राफा में प्रवेश करने के बाद बाइडेन ने नेतन्याहू के बारे में कहा- “वह एक झूठा व्यक्ति है।” वुडवर्ड के अनुसार, बाइडेन ने निजी तौर पर कहा- “वह कम*** नेतन्याहू एक बुरा आदमी है।” किताब के अनुसार बाइडेन फोन पर चिल्लाए, कहा- “नेतन्याहू क्या बकवास है?” “आप जानते हैं कि दुनिया भर में इज़रायल के बारे में यह धारणा बन रही है कि आप एक दुष्ट नेता हैं।”

    बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्ट थी कि बाइडेन ने फरवरी में नेतन्याहू के लिए गाली-गलौज का इस्तेमाल किया था, लेकिन व्हाइट हाउस ने तुरंत इसका खंडन जारी कर दिया था।

    वुडवर्ड की किताब के अनुसार, बाइडेन ने ईरानी हमले पर इजरायल के ऐक्शन को सही माना। बाइडेन ने कथित तौर पर सलाहकारों से कहा, “मुझे पता है कि वह कुछ करने जा रहा है, लेकिन इसे सीमित करने का तरीका यह है कि मैं उसे ‘कुछ भी न करने’ के लिए कहूं।”

    बाइडेन और नेतन्याहू के बीच रिश्ते

    बाइडेन और नेतन्याहू के बीच रिश्ते उनके कार्यकाल के दौरान काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे को दशकों से जानते हैं, लेकिन व्हाइट हाउस ने नेतन्याहू द्वारा 2022 के अंत में उग्र दक्षिणपंथी लोगों के साथ गठबंधन बनाने की तीखी आलोचना की थी और 2023 में सरकार की न्यायिक सुधार योजनाओं के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की थी।

    युद्ध के समय में इजरायल का दौरा करने वाले इतिहास के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 18 अक्टूबर, 2023 को तेल अवीव पहुंचे थे और देश और उसके लोगों के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की।

    The post नेतन्याहू तुम कम*** हो, इजरायली पीएम पर क्यों भड़क गए जो बाइडेन; जमकर हुई गाली-गलौज… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    Uttarakhand News: धर्मांतरण विरोधी कानून से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- पुण्यभूमि को हर तरह से सुरक्षित रखने का किया प्रयास…..

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.