Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, केन विलियमसन की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता
    खेल

    भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, केन विलियमसन की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता

    News DeskBy News DeskOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, केन विलियमसन की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्‍यूजीलैंड ने बुधवार को आगामी भारत दौरे के लिए अपनी 17 सदस्‍यीय टीम का एलान कर दिया है। कीवी टीम भारत दौरे पर तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसमें पहला टेस्‍ट 16 अक्‍टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।

    टॉम लैथम पहली बार न्‍यूजीलैंड के पूर्णकालिक टेस्‍ट कप्‍तान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, न्‍यूजीलैंड के अनुभवी बल्‍लेबाज केन विलियमसन की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। विलियमसन को ग्रोइन में दर्द है, जिसके कारण वह भारत देर से आएंगे।

    विलियमसन को श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए दूसरे टेस्‍ट के दौरान ग्रोइन समस्‍या हुई और उन्‍हें रिहैब की जरुरत पड़ेगी। वह ठीक होने के बाद भारत में न्‍यूजीलैंड के टेस्‍ट स्‍क्‍वाड से जुड़ेंगे। न्‍यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्‍स ने कहा कि विलियमसन को कुछ मैच खिलाने की योजना है।

    विलियमसन क्‍यों हैं परेशान

    वेल्‍स ने कहा, ''हमें सलाह मिली है कि केन विलियमसन के लिए एक्‍शन में लौटने से पहले आराम और रिहैब जरूरी है। वरना उनकी चोट का जोखिम बढ़ सकता है। हम उम्‍मीद कर रहे हैं कि अगर रिहैब योजनाबद्ध तरीके से हुआ तो केन विलियमसन दौरे के आखिर में उपलब्‍ध रहेंगे।''

    उन्‍होंने कहा, ''जहां विलियमसन का पहले टेस्‍ट में उपलब्‍ध नहीं होना निराशाजनक है, वहीं अन्‍य खिलाड़ी के पास महत्‍वपूर्ण सीरीज में खुद को साबित करने का गोल्‍डन चांस होगा।'' अनकैप्‍ड बल्‍लेबाज मार्क चैपमैन को विलियमसन के कवर के रूप में शामिल किया गया है।

    चैपमैन को मौका क्‍यों

    मार्क चैपमैन ने न्‍यूजीलैंड के लिए सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में भी उम्‍दा प्रदर्शन किया और 41.9 की औसत रखते हुए 6 शतक जड़े। इसमें 2020 में ओवल में भारत ए के खिलाफ न्‍यूजीलैंड ए की तरफ से खेलते हुए 114 रन की पारी शामिल है।

    चैपमैन ने पिछली गर्मी में एसेस प्‍लंकेट शील्‍ड में तीन मैच खेले, जिसमें 40 की औसत से 245 रन बनाए। इसमें फरवरी में डुनेडिन में ओटागो वोल्‍ट्स के खिलाफ 123 रन की पारी शामिल है।

    मार्क वेल्‍स ने क्‍या कहा

    चयनकर्ता वेल्‍स ने कहा कि चैपमैन के पास सही शैली है, जो उन्‍हें उप-महाद्वीप में सफलता दिला सकता है। उन्‍होंने कहा, ''हमें विश्‍वास है कि मार्क स्पिन के खिलाफ हमारे सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजों में से एक है और उप-महाद्वीप में उनका रिकॉर्ड अच्‍छा है। मार्क ने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर स्पिन को खेलने की क्षमता दिखाई और वो किसी भी तरह की परिस्थिति में सफल होना जानते हैं।''

    माइकल ब्रेसवेल केवल एक मैच के लिए उपलब्‍ध

    ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल टेस्‍ट स्‍क्‍वाड के साथ केवल एक मैच के लिए भारत आएंगे। इसके बाद वह अपने दूसरे बच्‍चे के जन्‍म के लिए न्‍यूजीलैंड लौट जाएंगे। ईश सोढ़ी शेष सीरीज में स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    भारत दौरे के लिए न्‍यूजीलैंड स्‍क्‍वाड इस प्रकार है:

    टॉम लैथम (कप्‍तान), टॉम ब्‍लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (पहला टेस्‍ट), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, विल ओ रुड़की, एजाज पटेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (दूसरा और तीसरा टेस्‍ट), टिम साउथी, केन विलियमसन और विल यंग।

    न्‍यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को भारत दौरे पर रवाना होगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट 16 अक्‍टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.