Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»‘हमारे लिए राष्ट्रपति मुर्मू की बधाई महत्वपूर्ण’, चीन ने की तारीफ; गलवान घाटी का भी किया जिक्र…
    विदेश

    ‘हमारे लिए राष्ट्रपति मुर्मू की बधाई महत्वपूर्ण’, चीन ने की तारीफ; गलवान घाटी का भी किया जिक्र…

    News DeskBy News DeskOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘हमारे लिए राष्ट्रपति मुर्मू की बधाई महत्वपूर्ण’, चीन ने की तारीफ; गलवान घाटी का भी किया जिक्र…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन ने मंगलवार को कहा कि वह साम्यवादी चीन (पीआरसी) की स्थापना की 75वीं सालगिरह पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग को लिखे गए पत्र को ‘महत्वपूर्ण’ मानता है।

    उसने साथ ही कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों के सुदृढ़ और स्थिर विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने साम्यवादी चीन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर 27 सितंबर को शी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण और स्थिर संबंधों की दिशा में काम करें।’’

    चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘चीन-भारत संबंधों पर राष्ट्रपति मुर्मू की टिप्पणी को चीन महत्व देता है।’’ उन्होंने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति मुर्मू के पत्र के लिए अपनी ओर से सराहना करते हैं।’’

    माओ ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ संवाद बढ़ाने, आपसी विश्वास बढ़ाने तथा चीन-भारत संबंधों के सुदृढ़ एवं स्थिर विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं।’’ चार साल से पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध के समाधान के लिए की जा रही बातचीत में प्रगति के बारे में पूछे जाने पर माओ ने कहा, ‘‘चीन और भारत कूटनीतिक और सैन्य माध्यम से सीमा क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों पर निकट संवाद बनाए रखते हैं, और दोनों देशों ने गलवान घाटी सहित पश्चिमी क्षेत्र में चीन-भारत सीमा के चार इलाकों से सैनिकों को पीछे हटा लिया है।’’

    विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा समय में स्थिति कुल मिलाकर स्थिर है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की हाल ही में हुई 31वीं बैठक में दोनों पक्षों ने मतभेदों को और कम किया, आम समझ को बढ़ाया और सीमा पर स्थिति का शीघ्र समाधान खोजने पर सहमति जताई।’’

    The post ‘हमारे लिए राष्ट्रपति मुर्मू की बधाई महत्वपूर्ण’, चीन ने की तारीफ; गलवान घाटी का भी किया जिक्र… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’, ’वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 8 केंद्रों पर बैन’…..

    May 31, 2026

    सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी…..

    May 31, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में ज्यादा उत्पादन, नैनो उर्वरकों का संतुलित उपयोग मिट्टी में पोषक तत्वों को बनाए रखने में करता है मदद – किसान भूषण साहू…..

    May 31, 2026

    जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती को मिली बड़ी सौगात: 90 लाख रुपये की सड़क परियोजना का भूमिपूजन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.