Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»हरियाणा में तोशाम सीट पर बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी आमने-सामने
    राजनीती

    हरियाणा में तोशाम सीट पर बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी आमने-सामने

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा में तोशाम सीट पर बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी आमने-सामने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तोशाम। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। राज्य की तोशाम सीट पर वोटों की गिनती चल रही है। यहां बीजेपी की श्रुति चौधरी, कांग्रेस के अनिरूद्ध चौधरी से 8665 वोटों से आगे हैं। श्रुति को 43338 वोट मिले हैं। तोशाम, राज्य की चर्चित सीटों में शामिल है जहां भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया था। इस सीट पर एक ही राजनीतिक परिवार के दो सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। तोशाम सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने बंसीलाल के पोते श्रुति के चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा है। अनिरुद्ध और श्रुति दोनों बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी हैं। अब तक बंसीलाल की विरासत को किरण चौधरी ने संभालकर रखा था। वह लगातार पांच बार तोशाम सीट से विधायक रही लेकिन अनिरुद्ध के मैदान में उतरने के बाद इस बार का मुकाबला टक्कर का है।  
    बता दें तोशाम वही सीट है जहां पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कांग्रेस कैंडिडेट अनिरुद्ध चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया था। तोशाम में चुनाव प्रचार के दौरान सहवाग ने कहा था कि मैं अपना फर्ज निभाने यहां आया हूं, हमारे यहां ऐसा होता कि जब बड़ा भाई कोई काम करता है तो सभी को मिलकर उसकी मदद करनी होती है। वहीं सहवाग के तोशाम पहुंचने पर कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि आमतौर पर क्रिकेटर चुनाव प्रचार नहीं करते हैं, लेकिन वीरू हमेशा आते हैं। मुझे कभी बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। प्रचार के दौरान सहवाग ने कहा था कि अनिरुद्ध चौधरी ने जनता से जो वादे किए हैं, वो उन्हें जरूर पूरा करेंगे, क्योंकि उनके पास एडमिनिस्ट्रेशन चलाने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि मैं तोशाम की जनता को विश्वास दिला सकता हूं कि अगर ये जीतकर आते हैं तो आपको निराश नहीं करेंगे बल्कि खुशियां ही देंगे। बता दें कभी हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी नेताओं में गिनी जाने वाली किरण चौधरी हाल ही में बीजेपी में शामिल हो गईं थीं जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। किरण चौधरी हरियाणा के बड़े जाट चेहरों में शामिल हैं और उन्हें संसद भेजकर बीजेपी ने जाटों को एक संदेश देने की कोशिश की थी। 2019 में तोशाम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किरण चौधरी ने जीत हासिल की थी। किरण ने बीजेपी प्रत्याशी शशि रंजन परमार को 18 हजार से ज्यादा मतों से हराया था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी….

    October 20, 2026

    नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना….

    October 20, 2026

    छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित….

    October 20, 2026

    महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन….

    October 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.