Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सारंगढ़ में कलश यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ में तालाब में कूदकर बचाई जान
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सारंगढ़ में कलश यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ में तालाब में कूदकर बचाई जान

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सारंगढ़ में कलश यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ में तालाब में कूदकर बचाई जान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सारंगढ़.

    छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब नवरात्रि के अवसर पर निकली कलश यात्रा पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान जान बचाने को लोग इधर-उधर भागते नजर आये। मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया ब्लॉक में हर साल की भांति इस साल भी नवोदय दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है।

    इस दौरान आज समिति के सदस्यों के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र की तकरीबन 12 सौ से अधिक महिलाओं, बच्चों के अलावा पुरूष व बच्चे शामिल थे। यह कलश यात्रा दोपहर करीब 12 बजे के आसपास गाजे-बाजे के साथ पानी लेने सरिया से कुछ ही दूरी पर स्थित पहाड़ तालाब पहुंची।

    तालाब में पानी भरते समय हुआ हमला
    बताया जा रहा है कि उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा पूजन में शामिल  महिलाएं व युवतियां कलश में पानी भर रहीं थी। तभी कुछ बच्चे दौड़ते हुए और उनके पीछे-पीछे मधुमक्खियों भी भारी संख्या में तालाब के पास पहुंच गई। इस बीच अचानक मधुमक्खियों का हमला होनें से मौके पर मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिसे जो जगह मिला वह अपनी जान बचाने वहां भागने लगा।

    कुछ लोग जान बचाने को तालाब में कूदे
    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कलश यात्रा में पानी भरने के समय अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से कई लोगों ने जहां जान बचाने मंदिरों में शरण ली तो वहीं कुछ लोगों ने तालाब में कूदकर काफी समय तक पानी में डूबकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के जाने के बाद ही वे फिर से बाहर निकले और फिर राहत की सांस ली।

    25 से अधिक लोग हुए घायल
    गांव के एक युवक ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से तकरीबन 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें बाजा बजाने लोगों के अलावा सामने की तरफ जो लोग थे उन्हें ही मधुमक्खियों ने काटा है जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल में ले जाया गया था, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

    हो सकती है शरारती तत्वों की हरकत
    बताया जा रहा है कि सरिया के पहाड़ तालाब से आज दोपहर कलश में जल भरते समय समिति के सदस्यों के द्वारा किसी तरह की आतिशबाजी नहीं की जा रही थी। इसके बावजूद मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़खानी किये जाने की वजह से यह घटना हुई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों से लेकर सड़क और मंदिर निर्माण तक, सीएम धामी ने दी 492 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को मंजूरी….

    October 26, 2026

    Uttarakhand News: हल्द्वानी में सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड का किया जिक्र, राजनीतिक बयानों पर कही ये बात….

    October 26, 2026

    आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण…..

    October 26, 2026

    लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – राज्यपाल रमेन डेका….

    October 26, 2026

    केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस….

    October 26, 2026

    शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी, सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा में तब्दील कर दूरदराज के गांवों में पहुंचाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाएं…

    October 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों से लेकर सड़क और मंदिर निर्माण तक, सीएम धामी ने दी 492 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को मंजूरी….

    October 26, 2026

    Uttarakhand News: हल्द्वानी में सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड का किया जिक्र, राजनीतिक बयानों पर कही ये बात….

    October 26, 2026

    आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण…..

    October 26, 2026

    लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – राज्यपाल रमेन डेका….

    October 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.