Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»कर्नाटक में सत्ता पर सस्पेंस, सिद्धारमैया दशहरा के बाद इस्तीफा दे सकते हैं!
    राजनीती

    कर्नाटक में सत्ता पर सस्पेंस, सिद्धारमैया दशहरा के बाद इस्तीफा दे सकते हैं!

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कर्नाटक में सत्ता पर सस्पेंस, सिद्धारमैया दशहरा के बाद इस्तीफा दे सकते हैं!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मैसुरु। कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने दावा किया है कि सिद्धारमैया दशहरा के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। विजयेंद्र का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सिद्धारमैया मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
    विजयेंद्र ने कहा कि राज्य में हालात ऐसे हैं कि सीएम हर रोज मीडिया के सामने यह कह रहे हैं कि वह सीएम बने रहेंगे लेकिन वह इतने बुरे हालात में हैं कि यह तय है कि वह इस्तीफा देंगे। जैसे ही हमारी पदयात्रा खत्म हुई, उल्टी गिनती शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान दिल्ली में सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है। सिद्धारमैया पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी पार्वती बी.एम. को 14 भूखंडों का आवंटन किया, जिसमें कथित अनियमितताएं हैं। इसी संदर्भ में लोकायुक्त और ईडी जांच चल रही है।
    इस बीच जनता दल (सेक्युलर) के नेता और केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अंतिम दिन निकट हैं और अगले चुनाव के लिए 2028 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के अपने कुकर्मों के कारण चुनाव पहले भी हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को इस सरकार को हटाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कांग्रेस के भीतर ही सीएम बनने की होड़ लगी है। कुमारस्वामी ने साफ कहा कि उनके पापों का घड़ा भर चुका है, और उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे यह साफ होता है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना…..

    October 19, 2026

    गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 19, 2026

    जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….

    October 19, 2026

    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..

    October 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.