Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की धमकियों से अल्पसंख्यकों में दहशत
    विदेश

    बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की धमकियों से अल्पसंख्यकों में दहशत

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की धमकियों से अल्पसंख्यकों में दहशत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की धमकियों के चलते अल्पसंख्यकों में दुर्गा पूजा का उत्साह फीका है। देश में बढ़ती हिंसा के बीच, ढाका में राम कृष्ण मिशन ने इस साल कुमारी पूजा का आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है। मुख्य पूजा सभागार के अंदर ही मनाई जाएगी। एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि कट्टरपंथियों ने पूजा के दौरान किसी भी प्रकार के साउंड का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। इस स्थिति से अल्पसंख्यक समुदाय में डर का माहौल है। 
    एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर कट्टरपंथियों ने माइक और संगीत वाद्ययंत्रों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। पूजा समितियों को पंडाल स्थापित करने के लिए पांच लाख टका फिरौती देने की मांग की जा रही है। बांग्लादेश के गृह मंत्री ने भी कहा था कि दुर्गा पूजा के समय नमाज से पहले के साउंड और पूजा रोकने की बात कही थी। 
    बांग्लादेश की सरकार ने आगामी त्योहार के दौरान पूजा पंडालों और हिंदुओं की सुरक्षा का आश्वासन दिया है, लेकिन अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सब दिखावा है। अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 1971 में जब बांग्लादेश का गठन हुआ, तब अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या 21 फीसदी थी, लेकिन अब यह घटकर मात्र 8.7 रह गई है। अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं का मानना है कि मौजूदा शासन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। बांग्लादेश में सुरक्षा की चिंता और धार्मिक असहिष्णुता के बीच, अल्पसंख्यक समुदाय की आवाजें दबती जा रही हैं, जिससे उनके लिए इस त्योहार का मनाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.