Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»हे शिव के धनुष यह कहते हुए कलाकार को आया हार्ट अटैक हो गई मौत
    राज्य

    हे शिव के धनुष यह कहते हुए कलाकार को आया हार्ट अटैक हो गई मौत

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हे शिव के धनुष यह कहते हुए कलाकार को आया हार्ट अटैक हो गई मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। झिलमिल कॉलोनी स्थित जय श्रीरामलीला कमेटी में शनिवार को सीता स्वयंवर की लीला चल रही थी। मैदान भीड़ से खचाखच भरा हुआ हुआ था। भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले सुशील कौशिक संवाद करते हुए कहते हैं है शिव के धनुष इस भरी सभा में मेरी लाज रखना। यह कहते ही उन्होंने एक हाथ से अपना सीना पकड़ा और दर्द से तड़पते हुए स्टेज के पीछे जा गिरे। इसके बाद अचानक रामलीला में सन्नाटा पसर गया। सब हैरान हो गए कि आखिर यह हुआ क्या? दर्शक दीर्घा में सबसे आगे उनकी पत्नी, बेटी और बेटा और भाई बैठे हुए थे। कलाकार को कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 55 वर्षीय सुशील कौशिक अपने परिवार के साथ शिवा खंड में रहते थे। परिवार में पत्नी शिखा कौशिक, देवेश कौशिक, बेटी प्रियांशी कौशिक व दो भाई हैं। सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। उनके छोटे भाई नीरज कौशिक ने बताया कि उनके बड़े भाई जय श्रीरामलीला कमेटी में 30 वर्षों से भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे थे। इलाके के लोग उन्हें असली नाम से नहीं पहचानते थे, वह उन्हें राम कहकर बुलाते शनिवार को लीला का मंचन हो रहा था। 11:30 बजे सीता स्वयंवर हो रहा रहा था। भगवान का किरदार निभा रहे सुशील का चेहरा देखकर जरा भी नहीं लग रहा था कि उन्हें कोई परेशानी है। वह धनुष उठाने जा रहे थे, अचानक से उन्हें हार्ट अटैक आया और वह स्टेज के पीछे जा गिरे थे। सात अक्टूबर को सुशील 55 साल के हो जाते। नीरज ने दावा किया उनके भाई को पहले से कोई बीमारी नहीं थी, वह हर रोज सुबह जिम जाते थे और नवरात्र में सात्विक जीवन जीते थे। सुशील की मौत से परिवार के साथ ही लीला के सभी कलाकार सदमे में हैं। लीला जारी रहेगी या बंद होगी, इसपर अभी समिति ने फैसला नहीं लिया है।  स्वजन ने बताया कि वर्ष 2019 में श्रीरामलीला कमेटी की लीला बंद हो गई थी। पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद इस साल फिर से लीला शुरू हुई थी। इसको लेकर सुशील काफी उत्साहित थे। सुशील ने अपने घर के सामने पार्क में 12 वर्ष पहले श्रीरघुवंशी रामलीला शुरू करवाई थी। इसमें बच्चे कलाकार होते हैं। सुशील का बेटा देवेश इस लीला में अंगद का किरदार निभाते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

    September 11, 2026

    सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

    September 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.