Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»जल जीवन मिशन योजना पर तेज हुई राजनीति
    राजनीती

    जल जीवन मिशन योजना पर तेज हुई राजनीति

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । जल जीवन मिशन के तहत सरकार जहां एक तरफ हर घर में नल से जल पहुंचाने के अभियान में जुटी हुई है, वहीं योजना को लेकर राजनीति भी चरम पर है। दरअसल, फंड के अभाव में कई जगह काम रूका हुआ है। वहीं कई जगह स्थिति यह है कि योजना कुप्रबंधन का शिकार हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने सीएम डॉ. मोहन यादव की ओर से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को लिखा एक पत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें सीएम ने लिखा है कि बजट न मिलने से ‘हर घर नल’ से जुड़े काम नहीं हो पा रहे। इस वित्तीय वर्ष में मप्र को 2022.34 करोड़ रु. आवंटित किए गए, पर मिले नहीं। पानी से जुड़ी जरूरतों के लिए 4455.30 करोड़ रुपए अलग से मांगे हैं। कांग्रेस का दावा है क सीएम ने यह पत्र पिछले महीने 13 सितंबर को लिखा था। शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘अगस्त 2019 में पीएम ने बड़ी धूमधाम से जल जीवन मिशन की घोषणा की। मार्च 2024 तक देश के सभी घरों में नल से पीने का पानी उपलब्ध कराने का वादा किया गया, पर अब तक वादा पूरा नहीं किया गया।’
    जल जीवन मिशन के तहत गांवों में लोगों के घर तक नल से जल पहुंचाया जा रहा है। जल कितने घरों तक पहुंचा, कितना लक्ष्य बाकी है। काम में कहां खामी है, क्या शिकायतें हैं और क्या समाधान… यह सब मसले सियासत की वजह से पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। दरअसल, प्रदेश में मिशन का काम कर रहे ठेकेदारों के करीब 1500 करोड अटके हैं। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख है कि पिछले वित्त वर्ष में 10773.41 करोड़ खर्च किए गए। मौजूदा समय में 1500 करोड़ का भुगतान लंबित है। ऐसे में इस वित्त वर्ष में लंबित भुगतान को मिलाकर 17000 करोड रुपए की आवश्यकता बताई गई है।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अलावा भाजपा विधायक भी मामला विधानसभा में उठा चुके हैं। सांची से भाजपा विधायक डॉ. प्रमुराम चौधरी ने कहा था, अफसरों की लापरवाही से 150 से ज्यादा गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा। भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग, कालू सिंह ठाकुर, संजय पाठक, अंबरीष शर्मा ने भी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था।
    मिशन में घोर लापरवााही
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि मिशन की नाकामी केंद्र सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम है। इस कारण प्रदेश की जनता को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 14 फरवरी 2024 को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी विधानसभा में जेजेएम के 20 करोड़ के घोटाले को उजागर किया था। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि जयराम रमेश अपने कार्यकाल को याद करें जनता कैसे पानी के लिए तरसती थी। आज भाजपा की सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हर घर नल से जल पहुंच रहा है। मप्र आइए, गांव- गांव घूमिए और देखिए नल से कैसे लोग पानी पीते हैं। आज मप्र में 71 लाख पांच हजार घरों में नल से जल उपलब्ध कराया जा चुका है। पीएचई के प्रमुख अभियंता केके सोनगरिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट के लिए फंड सबसे जरूरी है, इसलिए समय रहते चिंता कर रहे हैं। इसे लेकर पत्र भी लिखा गया है। देरी से लागत बढऩे के सवाल पर कहा, ये ऐसा प्रोजेक्ट नहीं है कि समय पर काम पूरा नहीं होने से लागत बढे। ठेकेदारों को काम देते समय ही अनबंध करते हैं। वहीं सिवनी जिले में जल जीवन मिशन का काम अटका हुआ है। छपारा ब्लॉक के लकवाहा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण अधूरा है। ग्रामीणों ने बताया, बजट की कमी के कारण टंकी का काम अटका है। गांव में करीब 100 परिवार हैं, जिन्हें टंकी बनने के बाद ही नल से जल मिलेगा। ऐसे ही घंसौर ब्लॉक की पंचायत बिनैकीकला के स्टेशन टोला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना को क्रियान्वित करने की पहल हुई थी। घरों में नल कनेक्शन नहीं हैं। गांव में सिर्फ दो हैंडपंप हैं। कलेक्टर संस्कृति जैन ने बताया, जल जीवन मिशन की समीक्षा लगातार की जा रही है। जहां शिकायतें मिल रही हैं, वहां जांच भी करवा रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.