Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सीजी में मारे गए 31 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम
    छत्तीसगढ़

    सीजी में मारे गए 31 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीजी में मारे गए 31 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल,  16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दंतेवाड़ा

    अबूझमाड़ क्षेत्र में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स के संयुक्त अभियान में मारे गए 31 नक्सलियों के शवों को लेकर जवान शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। मृत नक्सलियों में 13 महिलाएं व 18 पुरूष हैं। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली उर्मिला उर्फ नीति भी शामिल है, जो दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य व नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन की प्रभारी थी।

    वर्ष भर के भीतर बस्तर संभाग में पुलिस ने एसजेडसी स्तर के चौथे नक्सली के तौर पर नीति को मार गिराया है। जवानों ने इस अभियान को पूरा करने नदी-नालों और पहाड़ों के पार 25 किमी की दूरी पैदल तय कर अभियान को पूरा किया। नक्सल संगठन को इस अभियान में बड़ा नुकसान पहुंचा है।

    बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में आठ-आठ लाख के इनामी डीवीसीएम नक्सली सुरेश व मीरा मरकाम, पांच-पांच लाख के इनामी के नौ मिलिट्री कंपनी सदस्य, तीन एसीएम स्तर के नक्सलियों की पहचान हो सकी है। जिन पर कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य नक्सलियों की पहचान के साथ यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

    आईजीपी ने कहा कि अभियान को मिली सफलता में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स का बेहतर तालमेल व महत्वपूर्ण योगदान रहा। अब जिले व राज्यों की सीमा अभियान में आड़े नहीं आ रही है। बेहतर इंटर स्टेट अभियान से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना व नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित थुलथुली के जंगल-पहाड़ में यह मुठभेड़ हुई।

    यह क्षेत्र पांच जिले की सीमा से लगा हुआ है, जिनमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले हैं। अभियान में डीआरजी, एसटीएफ के अलावा बैकअप पार्टी में सीआरपीएफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सफलता से फोर्स का मनोबल ऊंचा हुआ है। नक्सलियों को मार गिराने में मिली सफलता के मामले में कैलेंडर वर्ष 2024 काफी सफलतम साबित हुआ है। यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है।

    अत्याधुनिक स्नाइपर रायफल भी बरामद
    मुठभेड़ स्थल में नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा मिला है। इसमें एक इंसास एलएमजी, चार एके-47, छह एसएलआर, तीन इंसास, दो 303 रायफल और नक्सलियाें द्वारा निर्मित स्वदेशी हथियार व गोला-बारूद हैं। इनमें से तीन एके-47 को नक्सली स्नाइपर रायफल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इन अत्याधुनिक हथियारों में अलग से उपकरण भी लगाए गए थे।

    करीब 70 नक्सली की थी उपस्थिति
    आईजी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 70 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ के दौरान डीवीसीएम कमलेश और कुछ अन्य नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। रात घिर आने की वजह से कुछ घायल साथियों को नक्सली उठा ले गए। संभवत: मृत नक्सलियों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

    मारे गये नक्सलियों के नाम व पद
    दंडकारण स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य नीति सहित, डिविजनल कमेटी सदस्य सुरेश सलाम व मीना माडकम, पीएलजीए कंपनी छह के अर्जुन, सुंदर, बुधराम, सुक्कू, सोहन, फूलो, बसंती, सोमे, जमीला, रामदेर, सुकलू उर्फ विजय, जमली व सोनू कोर्राम इन 16 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख से अधिक का इनाम घोषित। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है।

    मुठभेड़ में मारे जा रहे शीर्ष कैडर
    पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि इस नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है। विगत नाै माह में दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य जोगन्ना, रंधेर, रूपेश, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य कमांडर सागर, डिवीसीएम शंकर राव, विनस, जगदीश, एसीएम संगीता, लक्ष्मी, रजीता जैसे बाहर राज्य के वरिष्ठ नक्सलियाें को मार गिराया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.