Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»श्रीलंका की धरती पर नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधि, राष्ट्रपति दिसानायके ने जयशंकर को दिलाया भरोसा…
    विदेश

    श्रीलंका की धरती पर नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधि, राष्ट्रपति दिसानायके ने जयशंकर को दिलाया भरोसा…

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका की धरती पर नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधि, राष्ट्रपति दिसानायके ने जयशंकर को दिलाया भरोसा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान कहा कि वह श्रीलंका की धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ गितिविधियों के लिए नहीं होने देंगे।

    दोनों देशों ने जयशंकर के साथ बैठक में इस बात पर भी सहमति जताई कि सुरक्षा और रक्षा हित आपस में घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। दिसानायके के पदभार संभालने के बाद से जयशंकर श्रीलंका की यात्रा करने वाले पहले विदेश मंत्री हैं।

    भारत सरकार ने कहा, “उनका सहयोग आपसी हित में है और इसने क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा में योगदान दिया है। विश्वास, पारदर्शिता और आपसी संवेदनशीलता को बढ़ावा देने वाले निरंतर संवाद के महत्व को पहचाना गया।”

    एस जयशंकर ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दिसानायके को भारत आने का निमंत्रण दिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा कि समृद्ध श्रीलंका के उनके सपने को साकार करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत का आर्थिक समर्थन महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने भारत को अक्षय ऊर्जा के निर्यात की संभावनाओं का जिक्र किया, जिससे श्रीलंका में उत्पादन लागत कम करने और अतिरिक्त संसाधन बनाने में मदद मिल सकती है। दिसानायके ने भारतीय पर्यटकों के योगदान का उल्लेख किया और माना कि इसमें और वृद्धि की संभावना है।

    जयशंकर ने आश्वासन दिया कि श्रीलंका की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के माध्यम से श्रीलंका को भारत की चल रही विकास सहायता जारी रहेगी।

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने 61.5 मिलियन डॉलर के अनुदान के माध्यम से कांकेसंथुराई बंदरगाह को आधुनिक बनाने की पेशकश की है।

    उन्होंने बताया कि 20 मिलियन डॉलर की सात पूर्ण हो चुकी लाइन ऑफ क्रेडिट परियोजनाओं के लिए भुगतान को अनुदान में बदला जा सकता है।

    भारत ने श्रीलंकाई रेलवे को 22 डीजल इंजन उपहार में देने का भी फैसला किया है। जयशंकर ने मछुआरों और जातीय मुद्दों को उठाया और श्रीलंका की एकता, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखते हुए समानता, न्याय, सम्मान, शांति के लिए तमिलों सहित सभी समुदायों की आकांक्षाओं के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

    The post श्रीलंका की धरती पर नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधि, राष्ट्रपति दिसानायके ने जयशंकर को दिलाया भरोसा… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल

    June 16, 2026

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.