Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुखिया से मिला जॉर्ज सोरोस का बेटा, बोला- वह मेरे पिता के ‘पुराने मित्र’…
    विदेश

    बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुखिया से मिला जॉर्ज सोरोस का बेटा, बोला- वह मेरे पिता के ‘पुराने मित्र’…

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुखिया से मिला जॉर्ज सोरोस का बेटा, बोला- वह मेरे पिता के ‘पुराने मित्र’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के अरबपति व्यापारी जॉर्ज सोरोस के बेटे एलेक्स सोरोस ने बुधवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की।

    बैठक के बाद सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में एलेक्स सोरोस ने यूनुस को अपने पिता का पुराना मित्र बताया।

    इसके साथ ही एलेक्स ने यूनुस को बांग्लादेश को समानता और निष्पक्षता पर आधारित भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने के लिए उनकी तारीफ भी की।

    इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए एलेक्स ने लिखा कि मेरे पिता और फाउंडेशन के पुराने मित्र, नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार से मिलकर खुशी हुई।

    वह बांग्लादेश को समानता के आधार पर शांति पूर्ण भविष्य की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं।

    दरअसल, एलेक्स सोरोस के पिता जॉर्ज सोरोस की छवि एक कट्टर लेफ्ट के नेता और व्यापारी के रूप में है। उनके फाउंडेशन के ऊपर कई बार अलग-अलग देशों की सरकारों ने तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनके फाउंडेशन को अपने देशों से बैन भी कर दिया है।

    जॉर्ज सोरोस भारत की मौजूदा सरकार के खिलाफ भी लगातार जहर उगलते रहे हैं। उनको भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुर विरोधी माना जाता है।

    वह दुनिया को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करने वाले व्यापारियों में से माने जाते हैं। सोरोस के ऊपर लगातार यह आरोप लगते हैं कि वह लोकतांत्रिक देशों के चुनावों में जमकर पैसा खर्च करते और जीतने के बाद देश को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करते हैं।

    एलेक्स सोरोस की मुहम्मद यूनुस के साथ यह मुलाकात शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद हो रही है। आवामी लीग की नेता शेख हसीना डेढ़ दशक से ज्यादा समय से बांग्लादेश की सत्ता संभाले हुए थीं। जुलाई और अगस्त के महीने में हुए छात्र आंदोलन ने शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता छोड़कर भागने के लिए मजबूर कर दिया।

    शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद सेना ने बागड़ोर अपने हाथों में ले ली लेकिन जल्दी ही छात्रों के दबाव में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

    इस तख्तापलट के पहले ही बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बिना नाम लिए अमेरिका के ऊपर आरोप लगाए थे कि एक बड़े देश ने हमें कहा है कि अगर हम उनकी बात मानकर अपने दो द्वीप उन्हें सौंप देते हैं तो वह हमारी सरकार को चलने देंगे लेकिन अगर हम ऐसा नहीं करने देते तो वह देश में अराजकता फैला कर सरकार गिरा देंगे। हसीना के इस बयान के कुछ समय बाद ही छात्र आंदोलन शुरू हो गया और हसीना की सत्ता चली गई।

    हालांकि यूएस की तरफ से इन आरोपों को निराधार और हंसने योग्य बताया गया। हाल ही में यूएस यात्रा पर गए मुहम्मद यूनुस ने यूएन महासभा को संबोधित करते हुए छात्र आंदोलन और शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने की बात की।

    उन्होंने शेख हसीना के शासन को अलोकतांत्रिक और तानाशाही पूर्ण बताया।

    यूनुस ने उम्मीद जताई की जल्दी ही हम बांग्लादेश में चुनाव करवाएंगे और लोकतंत्र को वापस लेकर आएंगे।

    The post बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुखिया से मिला जॉर्ज सोरोस का बेटा, बोला- वह मेरे पिता के ‘पुराने मित्र’… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल

    June 16, 2026

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.