Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»ईरान इज़राइल को ‘तेल’ की धमकी दे रहा है, खामेनेई ने हिज़बुल्लाह के पास मंत्री भेजा…
    विदेश

    ईरान इज़राइल को ‘तेल’ की धमकी दे रहा है, खामेनेई ने हिज़बुल्लाह के पास मंत्री भेजा…

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और ईरान में इन दिनों सीधे युद्ध की कगार पर हैं।

    हाल ही में ईरान ने इजरायल पर करीब 200 मिसाइलों से हमला किया था। अब एक बार फिर से ईरान ने चेतावनी दी है।

    ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल को उसकी तेल रिफाइनरियों और गैस फील्ड्स पर हमले की चेतावनी दी है।

    बता दें कि ईरान दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में से एक है। ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इजरायल ईरान के तेल भंडार को निशाना बना सकता है।

    लेकिन इस बार उलटे ईरान ने इजरायल की तेल रिफाइनरियों को उड़ाने की धमकी दी है।

    IRGC के डिप्टी कमांडर अली फदवी ने कहा कि अगर इजरायल तेहरान पर हमला करता है तो ईरान एक साथ इजरायल के ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाएगा।

    उन्होंने कहा, “अगर इजरायल कोई गलती करता है, तो उसके सभी ऊर्जा केंद्र, रिफाइनरियां और गैस फील्ड्स पर हमला होगा। ईरान एक बड़ा देश है, जबकि इजरायल के पास सिर्फ तीन पावर प्लांट्स और कुछ रिफाइनरियां हैं, जिन्हें हम एक साथ निशाना बना सकते हैं।”

    इसके अलावा, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघाची ने इजरायल के खिलाफ और कड़ी जवाबी कार्रवाई का वादा किया। अरघाची ने कहा, “ईरान और हमले नहीं करना चाहता, लेकिन अगर इजरायल तेहरान के खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो जवाब और भी कठोर होगा।”

    अरघाची इस समय लेबनान के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए राजधानी बेरूत में हैं।

    इरान के इजराइल पर करीब 200 मिसाइलें दागने की घटना के बाद वह तीन दिवसीय यात्रा पर हिजबुल्लाह के गढ़ लेबनान पहुंचे हैं। हाल के दिनों में पश्चिम-एशिया में एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं, जिससे क्षेत्र युद्ध के मुहाने पर खड़ा हो गया है।

    अरघाची ने लेबनान की संसद के अध्यक्ष नबी बेरी से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘ अगर इजरायल हमारे खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो हमारा जवाब पहले से कहीं अधिक जोरदार होगा।’’

    ईरानी मंत्री की चेतावनी उस समय आई है जब इजरायल ने कुछ दिन पहले ही ईरान पर हमले किए थे, जिसके बाद ईरान ने हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के जवाब में इजरायल पर मिसाइल हमला किया था।

    ईरान ने नसरल्लाह और अपने अन्य प्रमुख सहयोगियों की हत्या के जवाब में लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं थीं।

    आज ही, ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मृत्यु की याद में एक दुर्लभ उपदेश दिया, जिसमें उन्होंने सभी इस्लामिक देशों में अपनी रक्षा को मजबूत करने की अपील की।

    उन्होंने इजरायल पर फिर से हमला करने का संकल्प लिया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

    The post ईरान इज़राइल को ‘तेल’ की धमकी दे रहा है, खामेनेई ने हिज़बुल्लाह के पास मंत्री भेजा… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.