Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»काबुल में धूमधाम से हुआ अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान का निकाह
    खेल

    काबुल में धूमधाम से हुआ अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान का निकाह

    News DeskBy News DeskOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    काबुल में धूमधाम से हुआ अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान का निकाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान ने 26 साल की उम्र में निकाह कर लिया है. उन्होंने गुरुवार 3 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पख्तून रीति-रिवाजों से शादी की. मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो अफगानिस्तान टीम के T20 कप्तान ने अपने रिश्तेदारों में ही शादी की है. राशिद के साथ-साथ उनके तीन भाइयों ने भी निकाह किया. यानि सभी राशिद खान और उनके तीन भाई एक ही दिन शादी के बंधन में बंधे. इस दौरान अफागानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे. काबुल में आयोजित हुए इस विवाह समारोह की कई तस्वीरें सामने आई हैं. हालांकि, राशिद ने निकाह करके अपना एक पुराना वादा तोड़ दिया है.

    राशिद खान की शादी में क्रिकेटर्स का जमावड़ा
    राशिद खान की शादी काबुल में मौजूद इम्पेरियल कॉन्टिनेन्टल से हुई. होटल के बाहर शादी की खुशी में पटाखे जलाए गए. राशिद की शादी में अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स ने पहुंचकर समारोह में चार चांद लगा दिए. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान, टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह और मुजीब उर रहमान समेत कई अन्य युवा खिलाड़ी ने शादी में शिरकत की. अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर शादी की बधाई दी.

    जब तक टीम वर्ल्ड कप नहीं जीतती, शादी नहीं करूंगा
    राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. उनका एक ही सपना है और वो है टीम के लिए वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना. 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया था. उस वक्त उन्होंने कहा था कि जब तक अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत जाती, वह शादी नहीं करेंगे. हालांकि, अब उन्होंने अपने वादे को तोड़ते हुए शादी कर ली है.

    सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हार
    राशिद खान कई T20 लीग में हिस्सा लिया और टीम में सबसे ज्यादा अनुभव भी रखते हैं. इसलिए T20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी, जिसका फायदा देखने को मिला था. अफगानिस्तान की टीम पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बनाने में कामयाब हुई थी. हालांकि, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के हाथों हारकर उनकी टीम बाहर हो गई थी, लेकिन यहां तक पहुंचना किसी कामयाबी से कम नहीं था
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    16 नवंबर को रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

    October 20, 2026

    सिमोग में शिरगुल महाराज के दर्शनों को उमड़ा आस्था का सैलाब

    October 20, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू, नवंबर में बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के कपाट; जानें अंतिम दर्शन की तारीखें……

    October 20, 2026

    Uttarakhand News: दशहरे पर CM धामी का सुशासन का संदेश, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त; दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई का भी किया जिक्र…..

    October 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.