Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»यशस्वी जायसवाल, क्या तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?
    खेल

    यशस्वी जायसवाल, क्या तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यशस्वी जायसवाल, क्या तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यशस्वी जायसवाल इस वक्त गजब के फार्म में चल रहे हैं। जब भी वे बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो खूब रन उनके बल्ले से आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे ही टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक लगाए। ये 50 से ज्यादा रनों की पारी काफी तेज आई थी। अपने छोटे से टेस्ट करियर में यशस्वी जायसवाल ने पहली बार टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन अब यशस्वी जायसवाल एक ऐसा कीर्तिमान बना सकते हैं, जो इस वक्त सचिन तेंदुलकर के नाम है। हालांकि अभी जायसवाल उससे काफी पीछे हैं, लेकिन फिर भी उनके पास इस हासिल करने का शानदार और बेहतरीन मौका है।

    14 टेस्ट में 1562 रन, कोई और नहीं कर पाया पार
    दरअसल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की अगर बात की जाए तो वो सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने साल 2010 में 14 टेस्ट मैच खेलकर भारत के लिए 1562 रन बनाए थे। इसके पहले और इसके बाद अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ है। कुछ बल्लेबाज उनके करीब तक तो पहुंचे, लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए। लेकिन अब यशस्वी जायसवाल के लिए मौका है। वे वैसे तो अभी काफी दूर हैं, लेकिन उनके पास अभी वक्त और मैच भी काफी बचे हुए हैं। 

    क्या जायसवाल तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड?
    यशस्वी जायसवाल ने इस साल यानी 2024 में 9 टेस्ट मैच खेलकर 929 रन बना लिए हैं। यानी उन्हें सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ने के लिए यहां से 634 रन और बनाने होंगे। वैसे तो 500 से ज्यादा रन काफी होते हैं, लेकिन जायसवाल के पास मैच भी काफी बचे हुए हैं। अभी भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन करीब करीब पक्का है कि वे इस सीरीज में खेलेंगे। 

     ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
    न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगी। ये सीरीज साल के आखिर में होनी है। सीरीज के दौरान पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे, लेकिन इसमें से चार मैच इसी साल यानी 2024 में होंगे। इस तरह से देखा जाए तो यशस्वी जायसवाल के पास इस साल अभी सात मैच बचे हुए हैं। जो खिलाड़ी 8 मैचों में 900 से ज्यादा रन बना चुका हो, उससे उम्मीद की जा सकती है कि वो बचे हुए 7 मैचों में करीब 600 रन तो बना ही देगा। लेकिन इसके लिए जरूरत होगी दो से तीन शतकों की या फिर एक बड़ी डबल सेंचुरी की। इसके बाद अगर कुछ छोटी छोटी पारियां भी आईं तो भी काम चल जाएगा। देखना होगा कि सचिन का ये रिकॉर्ड टूटता है या फिर आगे भी अटूट ही बना रहता है। 
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    16 नवंबर को रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

    October 20, 2026

    सिमोग में शिरगुल महाराज के दर्शनों को उमड़ा आस्था का सैलाब

    October 20, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू, नवंबर में बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के कपाट; जानें अंतिम दर्शन की तारीखें……

    October 20, 2026

    Uttarakhand News: दशहरे पर CM धामी का सुशासन का संदेश, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त; दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई का भी किया जिक्र…..

    October 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.