Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»रिंकू सिंह की तरह पाकिस्तान का बल्लेबाज, एक ओवर में 28 रन बनाकर जीता फाइनल मैच
    खेल

    रिंकू सिंह की तरह पाकिस्तान का बल्लेबाज, एक ओवर में 28 रन बनाकर जीता फाइनल मैच

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जब किसी टीम को एक ओवर में 28 रन चाहिए हों तो उसका हारना लगभग तय होता है लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें बाजी कब पलट जाए, कुछ पता नहीं चलता. कुछ ऐसा ही हुआ यूरोपियन क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में जहां ग्रीस और एस्टोनिया के बीच कमाल का मुकाबला देखने को मिला. एस्टोनिया ने इस मैच में 10 ओवर में 175 रन बनाए, इसके बावजूद ग्रीस की टीम ने एक गेंद पहले मैच जीत लिया और ये सब हुआ पाकिस्तानी मूल के बल्लेबाज साजिद अफरीदी की तूफानी हिटिंग के दम पर, जिन्होंने रिंकू सिंह जैसी चमत्कारिक बल्लेबाजी कर सभी को अपना मुरीद बना लिया.

    28 रन बनाकर दिलाई ग्रीस को जीत
    ग्रीस को आखिरी ओवर में 28 रनों की दरकार थी. स्ट्राइक पर साजिद अफरीदी थे और उन्होंने कमाल की हिटिंग कर अपनी टीम को मैच जिता दिया. इस खिलाड़ी ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए, इसके बाद उन्होंने चौका लगाया और फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी.

    साजिद अफरीदी की हिटिंग
    ग्रीस को जब 176 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला तो उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. सिनान खान दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए लेकिन इसके बाद साजिद अफरीदी ने अमरप्रीत सिंह के साथ मिलकर मानो तबाही ही मचा दी. साजिद अफरीदी ने अपनी पारी में 11 छक्के और 4 चौके लगाए. वहीं उनके साथी खिलाड़ी अमरप्रीत ने 24 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से भी 7 छक्के निकले. दोनों ने मिलकर 108 रनों की साझेदारी की. अमरप्रीत के आउट होने के बाद साजिद अफरीदी ने कमाल कर दिया और उन्होंने रिंकू सिंह के अंदाज में टीम को जीत दिलाई. रिंकू सिंह ने भी आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स को इसी अंदाज में जीत दिलाई थी. कोलकाता को एक ओवर में 30 रन चाहिए थे और रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को मैच जिता दिया था.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.