Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लाल टिपारा गौशाला के कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र का किया वर्चुअल शुभारंभ   
    मध्यप्रदेश

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लाल टिपारा गौशाला के कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र का किया वर्चुअल शुभारंभ   

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लाल टिपारा गौशाला के कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र का किया वर्चुअल शुभारंभ   
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर  | स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन दिवस एवं गाँधी जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने नईदिल्ली के विज्ञान भवन से ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा के बायो सीएनजी प्लांट (कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र) का वर्चुअल शुभारंभ किया। यहाँ लाल टिपारा गौशाला में आयोजित हुए बायो सीएनजी प्लांट के शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद  भारत सिंह कुशवाह एवं नगर निगम सभापति  मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा गौशाला के संत श्री अच्युतानंद जी महाराज व ऋषभ देव जी मंचासीन थे। इस अवसर पर ग्वालियर के सफाई मित्रों एवं स्वच्छता चैम्पियन को सम्मानित किया गया।  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा ग्वालियर की आदर्श गौशाला में स्थापित सीएनजी प्लांट बड़ी मात्रा में जैविक खाद का भी उत्पादन होगा। इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और ग्वालियर का यह मॉडल देश ही नहीं दुनिया भर के लिये उदाहरण बनेगा। उन्होंने कहा खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए अभियान के तहत ग्वालियर की आदर्श गौशाला में बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश ही नहीं, दुनिया के सबसे महान मार्गदर्शक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्वालियर को यह सौगात सौंपी है। उन्होंने कहा बापू का भी कहना था कि गौ रक्षा भारतीय संस्कृति का केन्द्रीय तत्व है। इसी भाव के साथ ग्वालियर में संतजनों के सहयोग से लाल टिपारा गौशाला को आदर्श रूप दिया गया है। श्री सिंधिया ने कहा कि पूरा विश्व प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्वालियर की आदर्श गौशाला को वैश्विक स्तर की गौशाला बनाने में उनकी ओर से हर संभव सहयोग मिलेगा। साथ ही कहा कि ग्वालियर की गौशाला एवं यहाँ स्थापित सीएनजी प्लांट हर हफ्ते स्कूली बच्चों को अवश्य दिखाएँ, जिससे वे जान सकें कि गौवंश का किस प्रकार संरक्षण किया जा सकता है और उसके गोबर से किस प्रकार सीएनजी गैस बनाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में मध्यप्रदेश अग्रणी रहा है। प्रदेश का इंदौर शहर लगातार सातवीं बार स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा है। हम सब आज संकल्प लें कि ग्वालियर भी स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी शहर बने। 

    बिजनेस मॉडल के साथ श्रद्धा का केन्द्र भी बने ग्वालियर की गौशाला – श्री तोमर 

        विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारी संस्कृति में गौसेवा का सदैव से ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। गौ माता के प्रति श्रद्धा व संरक्षण का भाव हमारी रग-रग में बसा है। ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में इसी भाव के साथ गौवंश की सेवा की जा रही है। सन् 2004 में शुरू हुई इस गौशाला को संतजनों ने पूरी श्रद्धा और समर्पण से आदर्श गौशाला में तब्दील कर दिया है। इसी कड़ी में सरकार की एसएटीएटी योजना के तहत आईओसीएएल के सहयोग से लाल टिपारा गौशाला में कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र स्थापित हुआ है। खशी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी के कर कमलों से ग्वालियरवासियों को यह सौगात मिली है। इस अवसर पर श्री तोमर ने यह भी कहा कि हम सबके ऐसे प्रयास हों, जिससे कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र के माध्यम से यह गौशाला बिजनेस मॉडल के रूप में स्थापित हो। साथ ही सभी की श्रद्धा का केन्द्र भी बने। 
        
    सीधे प्रसारण के जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का उदबोधन भी सुना 

        लाल टिपारा गौशाला में बायो सीएनजी प्लांट के उदघाटन कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने बड़ी स्क्रीन पर सीधे प्रसारण के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उदबोधन भी सुना। आरंभ में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर सहित सभी मंत्रिगणों ने गौपूजन किया। साथ ही गौशाला में स्थापित कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र का जायजा भी लिया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
    केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य अतिथिगणों ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में उल्लेखनीय काम करने वाले सफाई मित्रों एवं स्वच्छता चैम्पियन को इस अवसर पर सम्मानित किया। इनमें सफाई मित्र सुश्री सीमा बनवार, संगीता जादौन व मोहिनी गौर शामिल हैं। इसी तरह स्वच्छता जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एविटास फाउण्डेशन व जेडओ श्री राकेश कुशवाह सहित अन्य सेवाभावी नागरिकों व संस्थाओं को स्वच्छता चैम्पियन के रूप में सम्मानित किया गया।  लाल टिपारा में बायो सीएनजी प्लांट के उदघाटन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व सांसद श्री विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व विधायक श्री रामबरन गुर्जर, श्री मुन्नालाल गोयल, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल, पूर्व साडा अध्यक्ष श्री जय सिंह कुशवाह, सर्वश्री अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, हरीश मेवाफरोश, दीपक शर्मा व जितेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त  अमन वैष्णव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में शहर के नागरिक मौजूद थे। 
    लाल टिपारा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से 2 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो सी.एन.जी. प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट के संचालन के लिए 100 टन गोबर का उपयोग कर प्रतिदिन लगभग 2 टन सीएनजी और सर्वोत्तम गुणवत्ता का जैविक खाद 20 टन मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन प्लांट के संचालन एवं संधारण में भी सहयोग करेगा। यह लाल टिपारा गौशाला कार्बन उत्सर्जन रोकने में वैश्विक आदर्श बनने जा रही है। 
        गौ-शाला में यह सीएनजी प्लांट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सामाजिक जिम्मेदारी निधि से 32 करोड़ रूपये की लागत से बना है। भविष्य में विस्तार की संभावना को रखते हुए एक हेक्टेयर की भूमि आरक्षित रखी गई है। गौ-शाला को और विस्तार देने सांसद निधि से 2 हजार गायों के लिये आधुनिक शेड निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपये की राशि दी गई है। इस प्लांट से नगर निगम ग्वालियर को लगभग राशि रूपये 7 करोड़ की आय प्राप्त होना संभावित है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, धामी ने किया ऐलान; देहरादून में बनेंगे ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टीस्टोरी बैरक….

    October 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना….

    October 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.