Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»शक्तिमान बनने की चाह में रणवीर सिंह ने मुकेश खन्ना के सामने किया यह काम
    मनोरंजन

    शक्तिमान बनने की चाह में रणवीर सिंह ने मुकेश खन्ना के सामने किया यह काम

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शक्तिमान बनने की चाह में रणवीर सिंह ने मुकेश खन्ना के सामने किया यह काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    90 के दशक के पॉपुलर शो 'शक्तिमान' की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। पिछले कई दिनों से खबर है कि मुकेश खन्ना के 'शक्तिमान' पर फिल्म बनेगी और इस रोल को रणवीर सिंह प्ले करेंगे। जैसे ही ये बात सामने आई, मुकेश खन्ना ने रणवीर को शक्तिमान के रूप में न स्वीकार करने की बात कही।

    हाल ही में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेधड़क होकर अपनी बात रखी। उन्होंने शक्तिमान पर बनने वाली फिल्म पर भी बात की और एक शॉकिंग खुलासा किया। उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर एक खुलासा किया।

    3 घंटे तक बैठे रहे सामने
    मुकेश खन्ना ने बताया कि रणवीर सिंह उन्हें शक्तिमान के किरदार के लिए मनाने के wलिए वहां आए थे। उन्होंने कहा, ''रणवीर मेरे पास आए थे। मैं इस बात को छुपा नहीं सकता क्योंकि बाद में फिर लोग कहेंगे कि मैंने रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की और उन्हें एक शानदार अभिनेता बताया। इसके बाद ये भी खबरें आने लगीं कि रणवीर ही शक्तिमान होंगे। मैं इस पर सहमति नहीं दे सकता।''

    मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'मैंने पहले भी स्पष्ट किया था कि मैंने रणवीर सिंह को शक्तिमान में लीड रोल निभाने के लिए मंजूरी नहीं दी है। इसका कारण भी है मेरे पास। रणवीर मेरे सामने तीन घंटे तक बैठे रहे। मुझे आखिरकार उनसे कहना पड़ गया कि इस रोल के लिए उनके चेहरे पर जो भाव दिखना चाहिए, वो नहीं है। वह चंचल दिखते हैं। रणवीर ऐसे व्यक्ति की तरह दिखते हैं, जो दूसरों को बहका सकते हैं।''

    शक्तिमान बनेंगे रणवीर सिंह?
    मुकेश खन्ना ने खुलासा कि शक्तिमान के रोल के लिए वह रणवीर की कास्टिंग के सपोर्ट में नहीं थे। रणवीर इस रोल के लिए नहीं चुने गए हैं। उन्होंने तो यह तक कह दिया कि अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सुपरस्टार भी ये किरदार नहीं निभा सकते। मुकेश खन्ना का मानना है कि इस किरदार के लिए कोई ऐसा एक्टर होना चाहिए, जो ईमानदार और मासूम हो।

    न्यूड फोटोशूट है वजह
    मुकेश खन्ना ने 'बाजीराव मस्तानी' को रिजेक्ट करने की एक और वजह बताई। उन्होंने कहा, ''रणवीर को रिजेक्ट करने की मेरी एक और वजह है और वह है उनका न्यूड फोटोशूट। हालांकि, उन्होंने मुझे बताया कि असल में उन्होंने अंडरवियर पहन रखी थी। यह सब तो ठीक था, लेकिन जब मुझे मीडिया को दिया उनका बयान याद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इसमें कंफर्टेबल हैं और दीपिका को भी इससे आपत्ति नहीं थी, तो शक्तिमान में उनकी कास्टिंग को लेकर सोचा।'

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.