Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»दिल्ली कैपिटल्स के मालिक GMR ग्रुप ने की 1350 करोड़ की डील, जानें क्या-क्या शामिल है
    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स के मालिक GMR ग्रुप ने की 1350 करोड़ की डील, जानें क्या-क्या शामिल है

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली कैपिटल्स के मालिक GMR ग्रुप ने की 1350 करोड़ की डील, जानें क्या-क्या शामिल है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक रखने वाले GMR ग्रुप ने इंग्लैंड में बड़ी डील की है. उसने ये करार हैम्पशर के साथ किया है. ये डील 120 मिलियन पाउंड यानी करीब 1350 करोड़ रुपये की है, जिसे कराने वाले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन हैं. इंग्लैंड के स्टाइलिश बल्लेबाज रहे पीटरसन ने इस बड़ी डील में बिचौलिए की भूमिका निभाई है. हैम्पशर और दिल्ली कैपिटल्स दोनों की ओर से क्रिकेट खेल चुके होने की वजह से पीटरसन ने अपना काम बखूबी किया. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ने डील को इंग्लैंड क्रिकेट में ऐतिहासिक दिन बताया है.

    केविन पीटरसन ने 2005 से 2010 के बीच हैम्पशर के लिए क्रिकेट खेला है. उन्होंने IPL की दिल्ली फ्रेंचाइजी में भी 3 साल बिताए हैं. वो तब इस IPL टीम का हिस्सा थे, जब उसे दिल्ली डेयरडेविल्स कहा जाता था. पीटरसन ने 2014 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की है. ऐसे में उनके GMR ग्रुप के चेयरमैन किरन कुमार ग्रांधी से रिश्ते अच्छे थे. सितंबर महीने की शुरुआत में दोनों ने साथ में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मैच भी देखा था. GMR ग्रुप के साथ पीटरसन के यही बेहतर रिश्ते डील की वजह बने.

    ऐसा माना जा रहा है कि केविन पीटरसन का इस डील में अपना कोई बिजनेस हित नहीं है. उन्होंने बस दो पार्टियों को मिलाने का काम किया. एक बार जब डील हो गई, उसके बाद केविन पीटरसन ने दोनों पार्टियों को मुबारकबाद दिया और एक्स हैंडल पर उनके बीच हुई डील को इंग्लैंड क्रिकेट का ऐतिहासिक दिन बताया.

    अब सवाल है कि दिल्ली कैपिटल्स को चलाने वाली GMR ग्रुप को इस डील से क्या-क्या मिला? तो उसे 3 चीजें मिली, जिसमें हैम्पशर की काउंटी टीम के अलावा साउदर्न ब्रेव टीम और रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम शामिल रहे. हैम्पशर की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि फिलहाल GMR ने 53 फीसद हिस्सेदारी खरीदी है. बाकी बचे 47 फीसद शेयर भी वो अगले 2 साल में खरीद लेंगे. हैम्पशर की पैरेंट कंपनी पर चढ़े भारी कर्जे को इस डील की बड़ी वजह माना जा रहा है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.