Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जल जीवन मिशन जिले के बैगा आदिवासियों के लिए साबित हो रहा वरदान
    छत्तीसगढ़

    जल जीवन मिशन जिले के बैगा आदिवासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल जीवन मिशन जिले के बैगा आदिवासियों के लिए साबित हो रहा वरदान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर,

    भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया जल जीवन मिशन कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले बैगा आदिवासियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम भंवरटोक में बैगा आदिवासीयों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। ग्राम भंवरटोक पहले पानी की कमी और अस्वच्छ जल की समस्या से जूझ रहा था, अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल जल की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करने से भी मुक्ति मिली है। अब स्वच्छ पेयजल हर घर की दहलीज पर उपलब्ध है, जो जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।

         ग्राम भंवरटोक में नल कनेक्शन के माध्यम से घर घर पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे बैगा जनजाति के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है। यह पहल न केवल उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि उनके दैनिक जीवन को भी आसान बना रही है। वनांचल क्षेत्र होने के कारण, पहले ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए नदी एवं झिरिया पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में नदी और झिरिया सूख जाने से पानी की विकट समस्या थी। अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लग जाने से पानी की समस्या समाप्त हो गई है। केंद्र सरकार की यह पहल इस बात का स्पष्ट संकेत है कि योजनाएं अब जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं, जिससे सबसे गरीब और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी समृद्ध और सुरक्षित जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। ग्राम भंवरटोक के ग्रामीणों ने अपने घरों में पेयजल की सुविधा पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नल जल कनेक्शन मिलने से उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया है।

           ग्राम की निवासी रामफूल बैगा ने अपनी अनुभव साझा करते हुए कहा, पहले हमें पानी के लिए कुएँ, नदी और झिरिया पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने में पूरे दिन का बहुत बड़ा हिस्सा चला जाता था, जिससे खेत जाने और अन्य काम करने में काफी परेशानी होती थी। हमारे लिए यह एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन अब नल जल कनेक्शन मिलने के बाद, हमारे घर में पानी की सुविधा उपलब्ध है। हमें दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अब हम अपने दैनिक कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, और हमारे जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आया है। यह न केवल हमारे समय की बचत कर रहा है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित हो रहा है।

          तीजन बैगा ने बताया कि अब हम नल का उपयोग पीने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू उपयोग के लिए करना शुरू कर दिया है। पहले हमें पानी के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत नल जल की सुविधा मिलने से हमारा जीवन काफी सरल और सुखमय हो गया है। नल के माध्यम से हमें हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिल रहा है, जिससे न केवल हमारी दिनचर्या में आसानी हुई है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। यह हमारे लिए एक नया युग है, और हम इस सुविधा के लिए आभारी हैं।

          लाल सिंग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमें हमेशा स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे हम अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हमारे जीवन में यह एक बड़ा बदलाव है। अब हम समय की बर्बादी के बिना अपनी खेती और अन्य काम कर पा रहे हैं, और इससे हमारी जीवनशैली में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन ने ग्राम भंवरटोक के हर घर में नल से जल पहुँचाकर जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है। यह पहल न केवल स्वच्छ पानी की सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन को भी बेहतर बना रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण, पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी…

    June 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों से योजनाओं का लिया फीडबैक, देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा….

    June 1, 2026

    सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, ‘उन्नयन’ पुस्तिका का किया विमोचन….

    June 1, 2026

    Chamoli: नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन; सीएम धामी की घोषणा, रिमखिम और बाड़ाहोती में बनाएंगे सीमा दर्शन केंद्र

    June 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण, पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी…

    June 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों से योजनाओं का लिया फीडबैक, देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा….

    June 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.