Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए करें बेहतर काम – साव 
    छत्तीसगढ़

     चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए करें बेहतर काम – साव 

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए करें बेहतर काम – साव 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिलों में किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को अच्छी कनेक्टिविटी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता की सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी मापदंडों के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने को कहा। उन्होंने चुनौतियों को स्वीकार कर बस्तर के लोगों के लिए वहां पदस्थ अधिकारियों को बेहतर काम करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि अपने नैसर्गिक सौंदर्य, अकूत वन एवं खनिज संपदा, पर्यटन स्थलों एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण बस्तर छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं, अपितु देश के लिए भी महत्वपूर्ण इलाका है। छत्तीसगढ़ और देश को अग्रणी बनाने का रास्ता बस्तर से ही जाएगा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बावजूद बस्तर के लोगों की बेहतरी के लिए अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता से काम करने को कहा। उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग के बस्तर संभाग के अंतर्गत प्रगतिरत एवं संधारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की ।
    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में भवन एवं सड़क निर्माण, विद्युत एवं यांत्रिकी और सेतु निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने स्वयं सिस्टम बनाएं और हर दिन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। उन्होंने आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय में तकनीकी मापदंडों के साथ गुणवत्तायुक्त काम पूर्ण करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। समय पर काम पूर्ण करने पर यदि प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है, तो इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करें। एक इंजीनियर के नाते नियमित तौर पर फील्ड में ज्यादा समय दें, काम पर पूरी नजर रखें। खराब काम करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।
    लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सड़क निर्माण के दौरान सड़क सुरक्षा सम्बन्धी तकनीकी मापदंडों को सुनिश्चित किए जाने पर बल देते हुए डीपीआर में सम्मिलित तकनीकी प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक में आरआरपी प्रथम एवं द्वितीय फेस, आरसीपीएलडब्ल्यूई प्रथम एवं द्वितीय फेस, नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण और छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास अभिकरण के कार्यों सहित राज्य बजट के कार्यों तथा भवनों एवं सड़कों के संधारण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग के बस्तर जोन के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे, विद्युत एवं यांत्रिकी, सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता, जगदलपुर एवं कांकेर सर्कल के अधीक्षण अभियंता तथा दोनों सर्कल्स के विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026

    कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान: मुख्य सचिव विकासशील….

    October 15, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.