Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कोरबा में प्रेमिका और पुलिस से तंग युवक ने दी जान, सुसाइड नोट ने खोले ब्लैकमेलिंग के कई राज
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कोरबा में प्रेमिका और पुलिस से तंग युवक ने दी जान, सुसाइड नोट ने खोले ब्लैकमेलिंग के कई राज

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कोरबा में प्रेमिका और पुलिस से तंग युवक ने दी जान, सुसाइड नोट ने खोले ब्लैकमेलिंग के कई राज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा.

    कोरबा जिले के हरदी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले हरदी बाजार मोहल्ला निवासी अशोक यादव उर्फ सोनू ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना हरदी बाजार चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    बताया जा रहा है कि मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें सोनू ने लिखा कि वह एक लड़की की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे रहा है। उसने पत्र में यह भी लिखा है कि युवती के साथ ही हरदी बाजार थाना में पदस्थ अधिकारियों द्वारा भी धमकी दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहा है। सोनू ने पत्र में लिखा है कि उसे निरंतर प्रताड़ित करने के साथ ही ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया जा रहा था। बताया जा रहा कि सोनू का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। सोनू शादीशुदा था। पिछले कुछ दिनों से युवती उसे परेशान कर रही थी और पुलिस से शिकायत कर जेल भेजने की घमकी भी दे रही थी। यही नहीं युवती घर पर फोन कर उसकी पत्नी से गाली-गलौज करती थी। पैसे की मांग कर रही थी, इससे परेशान होकर सोनू ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि सोनू ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में स्टेटस और सोशल मीडिया पर लिखा कि उसकी मौत की जिम्मेदार केवल युवती और उसके घरवाले हैं। 35 वर्षीय सोनू यादव माल वाहक ऑटो चलाया करता था। उसके दो बच्चे माता-पिता भाई और बहन और भरा पूरा परिवार था, लेकिन प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग ने उसे प्राण देने के लिए विवश कर दिया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 30, 2026

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.